फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fog shrouded all day, shivering due to no sunlight

दिन भर छाया रहा कोहरा, धूप न निकलने से कंपकंपी छूटी

Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fog shrouded all day, shivering due to no sunlight
बदायूं। मौसम का मिजाज शुक्रवार को ज्यादा खराब हो गया। दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। उम्मीद थी कि दोपहर तक धूप खिल जाएगी, लेकिन दिनभर धूप नहीं खिली। हालांकि, तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन धूप न निकलने के कारण कंपकंपी छूटती रही। मौसम विशेषज्ञों ने पहले ही सप्ताह खत्म होने के साथ मौसम ज्यादा खराब होने का पूर्वानुमान जताया था। यह भी पूर्वानुमान है कि अगले सप्ताह से मौसम कुछ साफ होने लगेगा। आने वाले दिनों में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ था। अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। शुक्रवार को तापमान में कोई खास गिरावट दर्ज नहीं की गई, लेकिन कोहरा छाए रहने और दिनभर धूप न निकलने के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त सा रहा। सुबह के वक्त काफी कोहरा होने के कारण दृश्यता भी कम हो गई। इसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। शाम ढलने के साथ शीतलहर का प्रकोप शुरू हो गया। दिन के मुकाबले रात का तापमान काफी कम रहा। ऐसे में सर्द हवा ने गलन सी पैदा कर दी। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो फिलहाल कोहरे से निजात मिलने की उम्मीद कम ही नजर आ रही है। शनिवार को भी कोहरा छाए रहने का पूर्वानुमान है। हालांकि, दोपहर में कुछ समय धूप खिल सकती है। अगले सप्ताह से मौसम में एक ओर जहां सुधार होने की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर बूंदाबांदी के भी आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed