फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

गंगा खतरे के निशान से अब सिर्फ छह सेमी नीचे, कटान जारी

Sun, 24 Jul 2022 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत के गांव असमया रफतपुर के गांव कटान करतीं गंगा। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को करीब 24 सेमी का इजाफा हुआ है। अब गंगा खतरे के निशान से महज छह सेमी दूर हैं। एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कटान तेजी से हो रहा है। रविवार को जलस्तर में कुछ और इजाफा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

शनिवार को गंगा में नरौरा से 30236, बिजनौर से 40712 और हरिद्वार से 54595 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस बीच मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.94 सेमी पर पहुंच गया। मीटरगेज पर खतरे का निशान 162 और चेतावनी का निशान 161 मीटर पर है। गत रविवार को भी गंगा का जलस्तर पहली बार बढ़कर खतरे के निशान से 28 सेमी ऊपर पहुंच गया था। रविवार 17 जुलाई को गंगा का जलस्तर 162.28 मीटर दर्ज किया गया था इसके बाद से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण दातागंज और सहसवान के तटवर्ती 20 से ज्यादा गांवों में कटान हो रहा है।
विज्ञापन

दातागंज तहसील में उसहैत क्षेत्र के गांव अहमदनगर बछौरा के तो अस्तित्व के लिए खतरा पैदा हो गया है। बाढ़ खंड की ओर से कटान वाले स्थानों पर कटान रोकने के प्रबंध किए जा रहे हैं। संवेदनशील गंगा-महावा, उसहैत और उसावां तटबंधों पर निगरानी के साथ कटान वाले स्थानों पर कटान रोकने के प्रयास हो रहे हैं। हालांकि, हालात ज्यादा संवेदनशील नहीं है। सहसवान के तौफी नगला, परशुराम नगला में भी कटान तेज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मीटरगेज पर जलस्तर में उतार-चढ़ाव
रविवार-162.28 मीटर
सोमवार-161.88 मीटर
मंगलवार-161.36 मीटर
बुधवार-161.45 मीटर
बृहस्पतिवार-161.42 मीटर
शुक्रवार-161.67 मीटर
शनिवार-161.94 मीटर
-
गंगा में वाटर डिस्चार्ज (क्यूसेक में)
17 जुलाई-
नरौरा-53966
बिजनौर-36361
हरिद्वार-44413
-
18 जुलाई-
नरौरा-28919
बिजनौर-41428
हरिद्वार-46997
-
19 जुलाई-
नरौरा-18445
बिजनौर-31863
हरिद्वार-45762
-
20 जुलाई-
नरौरा-18443
बिजनौर-55238
हरिद्वार-60554
-
21 जुलाई-
नरौरा- 21661
बिजनौर-42918
हरिद्वार-72592
-
22 जुलाई-
नरौरा-35759
बिजनौर-37900
हरिद्वार-49063
-
23 जुलाई-
नरौरा-30236
नरौरा-40712
हरिद्वार-54595
-
करीब एक सप्ताह से गंगा के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव के कारण कटान हो रहा है। हालात सामान्य मगर संवेदनशील हैं। गंगा चेतावनी के निशान से ऊपर हैं और अब खतरे के निशान की ओर बढ़ रही हैं। शनिवार को गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। सभी संवेदनशील तटवर्ती इलाकों और तटबंधों पर निगरानी की जा रही है।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता, बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed