फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर गंगा, तेजी से कटान

Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
floud
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद उसहैत में कटान रोकने को लगाए जा रहे बालू भरे बोरे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। गंगा खतरे के निशान से 54 सेमी पर ऊपर पहुंच गई है। इसके साथ ही तटवर्ती इलाकों में कटान तेज हो गया है। गंगा के तटवर्ती गांवों में पानी घुसने का खतरा भी पैदा हो गया है। रविवार को नरौरा बैराज से गंगा में 91788 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इस दौरान कछला में गंगा का जलस्तर मीटरगेज पर 162.540 हो गया।
विज्ञापन

लगातार बारिश के कारण नरौरा बैराज से गंगा में अब ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा है। तीन दिन में गंगा के जलस्तर में 54 सेमी तक का इजाफा हुआ है। सोमवार को इससे भी ज्यादा पानी आने का अनुमान है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से उसहैत और गंगा-महावा बांध पर कटान हो रहा है। उसहैत बांध को संवेदनशील श्रेणी में रखा गया है। जसवंत नगला, अहमदनगर बछौरा, जटा, ठकुरी नगला में एक बार फिर से हालात संवेदनशील होने लगे हैं। अगर लगातार दो दिन तक गंगा में एक लाख या उससे ज्यादा पानी आता है तो तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी घुसने का खतरा पैदा हो जाएगा।
विज्ञापन

रविवार को गंगा में बिजनौर से 1.43 लाख और हरिद्वार से 99 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बिजनौर से छोड़ा गया पानी सोमवार शाम तक नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद नरौरा से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़े जाने पर गंगा में रविवार के मुकाबले सोमवार को ज्यादा उफान आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा के जलस्तर में इजाफा हुआ है। रविवार को गंगा खतरे के निशान से 54 सेमी ऊपर पहुंच गई है। उसहैत बांध पर संवेदनशील स्थिति है। यहां निगरानी के साथ कटान रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। फिलहाल हालात सामान्य हैं।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed