{"_id":"6116c4d08ebc3ee0791b91df","slug":"floud-badaun-news-bly4563590112","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा के जलस्तर में गिरावट, सहसवान में तेज हुआ कटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा के जलस्तर में गिरावट, सहसवान में तेज हुआ कटान
विज्ञापन
सहसवान में बाढ़ का जायजा लेने पहुंची बाढ़ खंड विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार को गिरावट आने के बाद गंगा ने सहसवान के तटवर्ती इलाकों में कटान तेज कर दिया है। शुक्रवार को नरौरा बैराज से गंगा में 73502 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इस दौरान कछला में गंगा का मीटर गेज खतरे के निशान पर 162.30 दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को यह 162.28 पर था।
जलस्तर कम होने के बाद गंगा कई स्थानों पर कटान कर रही हैं। उसहैत बांध पर कटान रोकने के लिए बालू भरी बोरियां लगाई जा रही हैं। सहसवान में तेलिया नगला, तौफीक नगला व भमरौलिया में कई स्थानों पर कटान हो रहा है। इस बीच शुक्रवार को बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता उमेश चंद्र ने टीम के साथ सहसवान के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। कटान रोकने को किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया। उमेश चंद्र ने बताया कि जलस्तर लगातार घट गया है, अब संवेदनशील स्थिति नहीं है।
इसके अलावा आवश्यक स्थानों पर कटान रोकने का कार्य भी कराया जा रहा है और बांध सुरक्षा का कार्य चल रहा है। वहीं डीएम दीपा रंजन ने निर्देश दिए हैं कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं पूरी रहें, कहीं भी असुविधा एवं जनहानि न होने पाए। खानपान सहित दवाओं की व्यवस्थाएं पूरी रहें। संवाद