फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

घटने लगा जलस्तर, दो दिन बाद फिर आएगा गंगा में उफान

Wed, 11 Aug 2021 01:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
floud
बदायूं। जलस्तर में कमी आने के साथ गंगा ने एक बार फिर से कटान तेज कर दिया है। हालांकि, हालात संवेदनशील नहीं हैं। मंगलवार को नरौरा बैराज से गंगा में 78319 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। ऐसे में दो दिन बार गंगा में फिर से उफान आने की संभावना है।
विज्ञापन

गंगा में पिछले करीब 15 दिन से जलस्तर कम ज्यादा हो रहा है। जलस्तर कम होने पर कटान तेज हो जाता है। मंगलवार को कछला में खतरे के निशान पर गंगा का मीटर गेज 142.340 दर्ज किया गया। मंगलवार को बिजनौर से गंगा में 97835 और हरिद्वार से एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। हरिद्वार से छोड़ा गया पानी करीब 72 घंटे में नरौरा पहुंच जाएगा। इसके बाद नरौरा से वाटर डिस्चार्ज में इजाफा होने के साथ गंगा में उफान आने की संभावना है।
विज्ञापन

इधर, उसहैत के बछौरा और असमया रफतपुर में कटान कुछ कम हुआ है। कछला में ढकनगला तटबंध पर कटान रोकने के लिए बालू भरे बोरे लगाए गए हैं। सहसवान के तटवर्ती गांवों में भी कुछ स्थानों पर गंगा कटान कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि हालात सामान्य हैं। जहां भी कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। खतरे जैसी कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
गंगा के जलस्तर में कुछ कमी आई है, लेकिन अगले दो दिन के बाद एक बार फिर से जलस्तर बढ़ने की संभावना है। मंगलवार को कछला में खतरे के निशान पर गंगा का मीटर गेज 162.340 दर्ज किया गया।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed