फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

सैकड़ों बीघा जमीन निगल गईं गंगा, कई इलाकों में कटान

Sun, 08 Aug 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
floud
गंगा में कटान रोकने को लगाई गईं बालू भरी बोरियां।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। सहसवान, उसहैत के गांवों में गंगा तेजी से कटान कर रही हैं। सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 81 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन

उसहैत के असमया रफतपुर, अहमदनगर बछौरा में गंगा अब भी कटान कर रही हैं। असमया रफतपुर-सरेली मार्ग का काफी हिस्सा गंगा में समा गया है। इससे असमया रफतपुर गांव के लिए दो ओर से कटान का खतरा पैदा हो गया है। अहमदनगर बछौरा में भी कटान रोकने के लिए बालू भरी बोरियां लगाई जा रहीं हैं। कछला में ढकनगला बांध पर तीन दिन से कटान हो रहा है। हालांकि, अब यहां हालात सामान्य होते दिख रहे हैं। सहसवान में गंगा के तटवर्ती तेलिया नगला, कोतलनगला में कटान तेज हो गया है। यहां भी सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है। उसहैत में भुंडी बांध से गंगा की धारा टकरा रही है। उसहैत बंध के उस ओर बसे ठकुरी नगला, जटा, जसवंत नगला, कमलैयापुर, जटा, प्रेमी नगला, दल नगला, कदम नगला, रैपुरा गांवों में बाढ़ का पानी अब भी भरा हुआ है।
विज्ञापन

बाढ़ खंड और राजस्व विभाग की टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में कैंप कर रही हैं। कटान रोकने के लिए बालू भरी बोरियां लगातार तैयार कराई जा रहीं हैं। शनिवार को बिजनौर से गंगा में 90 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि सोमवार को नरौरा बैराज से गंगा में एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। इसके बाद गंगा में उफान आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
हालात सामान्य हो रहे हैं। कुछ स्थानों पर कटान हो रहा है। वहां कटान रोकने के सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। सभी बांधों पर हालात सामान्य हैं। खतरे जैसी कहीं पर कोई बात नहीं है।
-नेशपाल सिंह, सहायक अभियंता बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed