फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   floud

उसहैत के साथ सहसवान में भी गंगा ने तेज किया कटान

Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
floud
उसहैत के जटा गांव के आस-पास भरा बाढ़ का पानी।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। जलस्तर में मामूली कमी आने के साथ गंगा तेज कटान कर रही हैं। उसहैत के तटवर्ती गांवों के साथ सहसवान में भी गंगा ने कटान तेज कर दिया है। सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा गई है। तटवर्ती कई गांवों को कटान के कारण खतरा पैदा हो गया है। इस बीच शुक्रवार को गंगा में नरौरा बैराज से 82903 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। शुक्रवार को कछला में खतरे के निशान पर गंगा का मीटर गेज 162.20 रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद गंगा पिछले कई दिनों से उसहैत के असमया रफतपुर, अहमदनगर बछौरा में तेजी से कटान कर रही हैं। कछला में ढकनगला बांध पर भी कटान हो रहा है। गंगा ने अब सहसवान के तोलिया नगला, कोतलनगला, तेलिया नगला में कटान तेज कर दिया है। तटवर्ती गांवों में सैकड़ों बीघा जमीन गंगा में समा चुकी है। जलस्तर घटने के साथ कटान के कारण हालात संवेदनशील होते जा रहे हैं। उसहैत में भुंडी बांध से गंगा की धारा टकरा रही है। उसहैत बंध के उस ओर बसे ठकुरी नगला, जटा, जसवंत नगला, कमलैयापुर, जटा, प्रेमी नगला, दल नगला, कदम नगला, रैपुरा गांवों में बाढ़ का पानी अब भी भरा हुआ है।
विज्ञापन

ठकुरी नगला में कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड ने बालू भरी बोरियां लगाई हैं। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि कटान वाले स्थानों पर निगरानी की जा रही है। हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। सभी बांधों की स्थिति सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
गंगा में वाटर डिस्चार्ज की स्थिति
शुक्रवार- 1.11 लाख क्यूसेक
शनिवार- 1.37 लाख क्यूसेक
रविवार- 1.42 लाख क्यूसेक
सोमवार- 1.43 लाख क्यूसेक
मंगलवार- 1.14 लाख क्यूसेक
बुधवार- 92081 क्यूसेक
बृहस्पतिवार- 86470 क्यूसेक
शुक्रवार- 82903 क्यूसेक
-
जलस्तर कम हो रहा है। कुछ स्थानों पर गंगा कटान कर रही हैं। धीरे-धीरे हालात सामान्य हो रहे हैं। जहां भी कटान हो रहा है वहां कटान रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। खतरे जैसी कोई बात नहीं है। -उमेश चंद्र, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed