फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   flood

गंगा कटान में स्कूल के तीन कक्ष और समाए

Thu, 16 Jul 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Thu, 16 Jul 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
flood
स्कूल का एक कमरा ही शेष बचा है। जिसके डूबने की संभावना बनी हुई है। जीएम बांध पर गांव परौटी के लोग भूखे प्यासे पड़े हैं, जिनकी खैर खबर लेने के लिए तहसील प्रशासन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके अलावा जीएम बांध पर कई स्थानों पर गहरी-गहरी दरारें पड़ गई हैं। जिन पर चलना ग्रामीणों को मुश्किल हो रहा है। मगर बाढ़ खंड के किसी अधिकारी ने बांध में पड़ी दरारों की मरम्मत कराने की जहमत नहीं उठाई है।
विज्ञापन

कटान करने पर उतारू गंगा ने किसानों की सैकड़ों बीघा जमीन व फसलें निगल ली हैं। टोंटपुर करसरी जाने वाले मार्ग पर बनी पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गांव परौटी के सैकडों ग्रामीण जीएम बांध पर खुले आसमान के नीचे इस चटक धूप में अपने पशुओं के साथ भूखे प्यासे पड़े हैं, जिनकी खैर खबर लेने के लिए तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है, जिसको लेकर पीड़ितों में भारी रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

मालूम रहे कि पिछले एक सप्ताह से गांव टोंटपुर करसरी और परौटी के लोग बाढ़ और कठान के पानी की विनाश लीला झेल रहें हैं। मगर, तहसील प्रशासन का कोई अधिकारी और इलाकाई जनप्रतिनिधि कोई उनकी पीड़ा में साझेदार बनने नहीं पहुंचे हैं। पीड़ित मदद के अभाव में अपने आपको कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed