फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Flag not hoisted in upper primary school

Budaun News: उच्च प्राथमिक विद्यालय में नहीं फहराया गया झंडा

Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Flag not hoisted in upper primary school
जरीफनगर। ब्लॉक दहगवां के उच्च प्राथमिक विद्यालय नवाबगंज बैहटनी में 26 जनवरी को झंडा नहीं फहराया गया। अध्यापक जब झंडा फहराने के लिए 11 बजे तक नहीं पहुंचे, तो ग्रामीणों के साथ प्रधान संजीव यादव ने झंडा फहराया। ग्रामीणों ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर भी अपलोड कर दिया। इस संबंध में प्रधानाध्यापक राजीव कुमार का कहना है कि वह दस बजे विद्यालय पहुंचे थे और उन्होंने झंडा फहराया था। संवाद
विज्ञापन


इस्लामनगर में दो बैंकों पर नहीं फहराया गया झंडा
इस्लामनगर। क्षेत्र के जिला सहकारी बैंक पर डायरेक्टर हितेन्द्र शंखधार, थाना परिसर में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह, नगर पंचायत कार्यालय पर अध्यक्ष निशात मुशाहिद व अधिशासी अधिकारी सलिल भारद्वाज ने संयुक्त रूप से, केएम इंटर कॉलेज में श्रवण कुमार अग्रवाल, हजारी लाल बापू इंटर कॉलेज में राकेश गुप्ता ने झंडा फहराया। वहीं कस्बे के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में कोई भी बैंक कर्मी गणतंत्र दिवस पर नहीं पहुंचा। आसपास के लोगों ने इस बात की शिकायत उच्च अधिकारियों से की है। बाद में कसबे के लोगों के कहने पर सफाई कर्मी ने झंडे को शटर के बराबर में लगा दिया। इसी प्रकार पंजाब नेशनल बैंक पर भी ताले पड़े रहे। ध्वज नहीं फहराया गया।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed