{"_id":"6754aa2d9555472fb705c074","slug":"five-year-old-boy-dies-due-to-car-collision-in-alapur-badaun-news-c-123-1-bdn1007-130565-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अलापुर में कार की टक्कर से पांच साल के बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अलापुर में कार की टक्कर से पांच साल के बालक की मौत
विज्ञापन
म्याऊं। अलापुर के गांव बिचपुरी के पास सड़क पार कर रहे बालक की कार की टक्कर से मौत हो गई। बालक बकरियों को चराने ले जा रहा था। लोगों ने घेराबंदी कर चालक को कार सहित पकड़ लिया।
गांव बिचपुरी निवासी शबाना की शादी कुछ वर्ष पहले दातागंज क्षेत्र के गांव धरेली निवासी इरफान के साथ हुई थी। विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच तलाक हो गया। तलाक के बाद से शबाना पांच वर्षीय बेटे अयान के साथ अपने पिता के घर रह रही है। शनिवार की दोपहर अयान बकरियों को चराने के लिए ले जा रहा था।
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे को पार करते समय उसावां की तरफ से आई तेज रफ्तार कार से अयान की टक्कर हो गई। कार की गति इतनी तेज थी कि हादसे के बाद बालक काफी दूर उछलकर जा गिरा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने घेराबंदी करके कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने अयान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।