फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five to be inducted Graduates will be the name of the field

पांच तक ही शामिल किए  जाएंगे स्नातक क्षेत्र के नाम

Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Five to be inducted Graduates will be the name of the field
पांच तक ही शामिल किए  जाएंगे स्नातक क्षेत्र के नाम - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बैठक में दिए दिशा निर्देश
जिलाधिकारी पवन कुमार ने विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूचियों के शुद्ध करने के लिए सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि पुरानी वोटर लिस्ट में जिन व्यक्तियों के नाम पहले से ही शामिल हैं, उन्हें भी वर्तमान में तैयार की जा रही खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में अपना नाम सम्मलित कराने के लिए निर्धारित प्रारूप-18 पर आवेदन करना होगा। 
गुरुवार को कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी हवलदार यादव के साथ बैठक करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को आयोग की मंशा से अवगत कराया और कहा कि एक नवबंर, 2016 की अर्हता तिथि के आधार पर बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियां नए सिरे से तैयार किए जाने को एक अक्तूबर को लोक सूचना का प्रकाशन और 15 अक्तूबर को पुन: प्रकाशन किया जा चुका है। निर्वाचन नामावलियों में नाम पंजीकृत कराने के लिए ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो भारत का नागरिक है और सामान्य रूप से निर्वाचन-क्षेत्र का निवासी है। दिनांक एक नवंबर 2016 से पूर्व कम से कम तीन वर्ष भारत के संघ क्षेत्र के किसी विश्वविद्यालय से स्नातक हो अथवा इसी के समतुल्य अन्य कोई अर्हता रखता हो, वह निर्वाचन नामावली में नाम सम्मिलित किए जाने के लिए पात्र होगा। नए सिरे से तैयार की जा रही निर्वाचक नामावलियों में नाम होने के बावजूद भी नए सिरे से नाम शामिल कराने के लिए पात्र व्यक्तियों को निर्धारित प्रारूप-18 पर आवेदन करना होगा। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 में बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची में 23,124 मतदाता थे। निर्वाचन के लिए जनपद में 35 मतदेय स्थल और 22 मतदान केंद्र बनाए गए थे। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए विश्वविद्यालय या संबंधित संस्थान द्वारा प्रदत्त मूल डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र अथवा उसकी प्रति अतिरिक्त पदाभिहीत अधिकारियों द्वारा सत्यापन उपरांत आवेदन के साथ फोटोग्राफ सहित उपलब्ध कराना होगी। 25 अक्तूबर को द्वितीय प्रकाशन होगा। पांच नवंबर तक ही फार्म-18 प्राप्त किए जाएंगे। 19 नवबंर तक मुद्रण कार्य के बाद 23 नवंबर को सूचियों का प्रकाशन किया जाएगा। 23 नवबंर से आठ दिसंबर तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। 26 दिसंबर तक आपत्तियों के निस्तारण के बाद 30 दिसंबर को उत्तर प्रदेश विधान परिषद के बरेली-मुरादाबाद खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रभात कुमार, नेशनल कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष धीरपाल कश्यप, बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री अशोक भारती तथा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के कृष्णगोपाल गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed