{"_id":"6a2f86b3d9d34f0cb900b052","slug":"five-policemen-injured-due-to-three-bike-collided-in-budaun-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सड़क पर अचानक कुत्ता आने से टकराईं तीन बाइकें, पांच पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सड़क पर अचानक कुत्ता आने से टकराईं तीन बाइकें, पांच पुलिसकर्मी घायल
Mon, 15 Jun 2026 10:29 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2026 10:29 AM IST
सार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक कुत्ता आने से तीन बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह सड़क हादसे में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। ये सभी कछला में गंगा स्नान ड्यूटी के लिए जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन
यह हादसा अलापुर थाना क्षेत्र के ककराला कस्बे के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुआ। बिनावर थाने में तैनात पुलिसकर्मी तीन बाइकों से अटैना गंगा घाट जा रहे थे। अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में आगे चल रही बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे पीछे आ रही दोनों बाइकों का संतुलन बिगड़ गया। तीनों बाइक आपस में टकराकर सड़क पर गिर गईं।
विज्ञापन
ये सिपाही हुए घायल
हादसे में सिपाही सावन दांगी, रोशन कुमार, अंकुर, आरती और हिमांशी चौधरी घायल हुए। पुलिस ने सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार, सभी पुलिसकर्मियों को सामान्य चोटें आई हैं। उनकी हालत स्थिर है। घायलों ने बताया कि हेलमेट पहनने से उन्हें गंभीर चोटों से बचाव हो गया।
विज्ञापन