फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five of the nine villages Compensation will soon

नौ में से पांच गांवों को  जल्द मिलेगा मुआवजा

Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 24 Apr 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बाईपास निर्माण में नौ गांवों की जमीन की जानी है अधिग्रहीत
 शहर में बाईपास बनाने के लिए भूमि अधिग्रहण को पांच गांव के ग्रामीणों को मुआवजा देने का जिला स्तर पर रास्ता साफ  हो गया है। शेष चार गांव के संबंध में निर्णय होने के पश्चात मंडलायुक्त के अनुमोदन के बाद भूमि का चिह्नीकरण का कार्य शुरू किया जाएगा। 
शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने बाइपास निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण को किसानों को दी जाने वाली मुआवजा राशि के संबंध में बैठक की। बैठक में जिन पांच गांव के किसानों की भूमि को अधिग्रहण कर मुआवजा राशि दिए जाने का निर्णय कर लिया गया। शेष चार गांव के मामले में अभी निर्णय किया जाना है। जिला स्तर पर मुआवजा राशि तय होने के बाद बरेली मंडल के आयुक्त के अनुमोदन के उपरांत भूमि का चिह्नीकरण का कार्य शुरू कर मुआवजा राशि वितरित की जाएगी। 
विज्ञापन

बैठक में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एसडीएम सदर प्रदीप कुमार यादव, लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता  अनिल मिश्रा, अवर अभियंता विजय कुमार और तहसीलदार सदर सतीश चंद्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास को 40 करोड़ मुआवजा किया है तय 
बदायूं। बरेली-मथुरा हाइवे से बीआरबी स्कूल से नौशेरा तक लगभग आठ किलो मीटर लंबे बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण को 40 करोड़ रुपये मुआवजे के रूप में धनराशि की आवश्यकता होगी। मुआवजा राशि को प्रथम और द्वितीय किस्त के रूप में अबतक कुल 17 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कहा है कि सभी गांवों की मुआवजा राशि निश्चित होने के बाद भूमि का चिह्नीकरण कराकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed