{"_id":"696e918abf771226fd09f261","slug":"five-killed-15-injured-after-sheep-enter-enclosure-and-attack-badaun-news-c-123-1-bdn1010-155337-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला, पांच की मौत, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बाड़े में घुसकर भेड़ों पर हमला, पांच की मौत, 15 घायल
Tue, 20 Jan 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 20 Jan 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
घायल भेड़ का घाव दिखाता भेड़ पालक सचिन। संवाद
बदायूं। मुजरिया के गांव बितरोई में एक बाड़े में पल रहीं 61 भेड़ों में से पांच की मौत हो गई। जबकि, 15 घायल मिलीं। ग्रामीणों की ओर से गांव में तेंदुआ आने का शोर मचा हुआ है। वहीं, वन विभाग की टीम जानवर के पैरों के निशान देखकर जांच में जुट गई है।
गांव बितरोई निवासी सचिन पुत्र दयाराम भेड़ पालन करते हैं। इसके लिए उन्होंने घर के पास ही एक बाड़ा बनवा रखा है। बाड़े में 61 भेड़ें पल रही हैं। रविवार की रात लगभग साढ़े 11 बजे अचानक भेड़ों की आवाजें तेज हो गईं। सचिन और परिवार के लोग लाठी-डंडे लेकर गए तो पांच भेड़ों के शव मिले। जबकि, 15 भेड़ों के शरीर पर किसी हिंसक पशु के काटने के निशान थे।
सोमवार सुबह को किसी ने डायल 112 पर सूचना दे दी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से घटना की जानकारी जुटाई। हिंसक जानवर आने की जानकारी पर आसपास का इलाका भी देखा। गांव के बाहरी ओर भी गए।
विज्ञापन
मृत भेड़ों के पोस्टमार्टम में हिंसक जानवर के हमले की पुष्टि
ग्रामीणों की मांग पर पशु चिकित्सा विभाग उझानी डॉ. विवेक माहेश्वरी की टीम ने मृत भेड़ों का पोस्टमाॅर्टम किया। उनका कहना है कि किसी जंगली जानवरों ने इन्हें अपना शिकार बनाया है। कुछ ग्रामीणों ने पशु चिकित्सा विभाग को भी इस घटना की सूचना दे दी थी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पहले इस क्षेत्र में वन विभाग के घेरे से छूटकर भाग गया था तेंदुआ
गांव के लोगों ने बताया कि करीब नौ वर्ष पूर्व सिकंद्राबाद गांव में तेंदुआ आ गया था। इसने एक बालक को घायल कर दिया था और वह खेत स्थित कुएं में गिर गया था। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने जैसे ही सीढ़ी लगाई, वैसे ही तेंदुआ उसपर चढ़ते ही भाग गया था। इसी प्रकार वजीरगंज क्षेत्र के रोटा में भी जंगली जानवरों ने 40 भेड़ों को मार डाला था।
विभाग की टीम ने बितरोई में दौरा किया है। जानवर के पैरों के निशान देखे हैं। ऐसा लगता है कि वह किसी कुत्ता प्रजाति के जानवर का पंजा है। जो किसी भेड़िया का हो सकता है।
-जगन्नाथ, एसडीओ, वन विभाग, बदायूं।