फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five bookies arrested with opium and doda

Budaun News: अफीम और डोडा के साथ पांच सट्टेबाज गिरफ्तार

Wed, 09 Jul 2025 12:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five bookies arrested with opium and doda
सदर कोतवाली में खड़े डोडा तस्कर।स्रोत:पुलिस
बदायूं। सदर कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम की ने सोमवार रात मादक पदार्थों की तस्करी कर रहे सट्टेबाजों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया। पुलिस ने अभियान के दौरान पांच तस्करों को अफीम व डोडा के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया हैं।
विज्ञापन

सदर कोतवाल प्रवीन सिंह ने बताया कि पहली कार्रवाई लालपुर क्षेत्र में की गई, जहां वाहन चेकिंग के दौरान तीन अफीम तस्कर गिरफ्तार किए गए। इनमें मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी अंशुल मौर्य को 90 ग्राम अफीम, फकीरी सराय निवासी सुदर्शन उर्फ सुदामा को 95 ग्राम अफीम और जालंधरी सराय नई बस्सी सम्राट अशोक नगर निवासी पूरन को 90 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस ने दूसरी कार्रवाई दरगाह रोड मुहल्ला सोथा के पास की। यहां दो तस्करों को डोडा के साथ गिरफ्तार किया। इनमें कबूलपुरा होली चौक निवासी दिनेश कश्यप को दो किलो डोडा व इसी मोहल्ले के प्रशांत वाल्मिकी को 2 किलो 150 ग्राम डोडा के साथ गिरफ्तार किया। मंगलवार को पुलिस ने सभी तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस की धारा में मुकदमा दर्ज किया। कोर्ट के समक्ष पेश करने बाद सभी को जेल भेज दिया हैं। सभी तस्कर सट्टेबाजी में संलिप्त थे। इनकी लगातार पुलिस अधिकारियों के पास शिकायतें पहुंच रहीं थी।

सदर कोतवाली में खड़े डोडा तस्कर।स्रोत:पुलिस

सदर कोतवाली में खड़े डोडा तस्कर।स्रोत:पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed