फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First warned of siege of the police station as the leader of Bhim Army, then the young man came alone to submit the memorandum

Budaun News: पहले भीम आर्मी का नेता बताकर थाने के घेराव की दी चेतावनी फिर अकेले ज्ञापन देने पहुंचा युवक

Mon, 13 Mar 2023 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
First warned of siege of the police station as the leader of Bhim Army, then the young man came alone to submit the memorandum
(12 बीडीएन-32)दातागंज में रूट मार्च करती पुलिस।संवाद
दातागंज। थाना क्षेत्र के गांव कनेई में शराब पीकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक पक्ष का समर्थन करते हुए खुद को भीम आर्मी का पदाधिकारी बताने वाले युवक ने थाने का घेराव करने की चेतावनी दे दी। उसने सोशल साइट्स पर पोस्ट डालते हुए कहा कि वह और उसके संगठन के लोग थाने का घेराव करेंगे। थाने के घेराव की सूचना मिलते ही करीब पांच थानों का फोर्स कस्बे में तैनात कर दिया गया। ऐसे में युवक अकेला आया और ज्ञापन देकर चला गया।
विज्ञापन

होली के अगले दिन गांव के ही दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अमरपाल को तमंचे में जेल भेजा और उसके पिता का शांतिभंग में चालान कर दिया। इसके बाद भीम आर्मी का पदाधिकारी बताते हुए एक युवक ने सोशल साइट्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कनेई गांव में दलितों के साथ हुई घटना के विरोध में वह संगठन के साथ रविवार को थाने का घेराव करेगा। इस पर रविवार को हजरतपुर, मूसाझाग, उसावां, उसहैत तक का फोर्स कस्बे में लगा दिया गया। पुलिस रूट मार्च करने के साथ ही कोतवाली के बाहर डटी रही। इस दौरान एक युवक आया और उसने कहा कि वह शांतिपूर्वक वार्ता करना चाहता है। बाद में युवक ने पूरे प्रकरण की दोबारा जांच कराने की मांग की। एसएचओ सौरभ सिंह ने बताया कि शराब पीकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। अब भीम आर्मी का पदाधिकारी बताकर युवक ने जो मांग रखी है उसके तहत मामले की फिर से जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed