{"_id":"64501e94a6199b05ca0a0b44","slug":"first-there-was-noise-of-murder-it-became-clear-after-getting-suicide-note-badaun-news-c-4-1-142793-2023-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पहले मचा हत्या का शोर.. सुसाइड नोट मिलने पर बात हुई साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पहले मचा हत्या का शोर.. सुसाइड नोट मिलने पर बात हुई साफ
Tue, 02 May 2023 01:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Tue, 02 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
01बीडीएन34-घटना स्थल पर जानकारी लेते एसएसपी डॉ.ओपी सिंह।संवाद
उझानी (बदायूं)। बदायूं के इंदिरा चौक इलाके में उझानी निवासी व्यापारी संजय गुप्ता उर्फ अप्पू की मौत की सूचना के बाद उनके घर पर मातम पसर गया। पुरानी अनाज मंडी समेत आसपास इलाके में लोगों की जुबां से यही सुनने को मिला कि अप्पू की गोली मारकर हत्या कर दी गई है, लेकिन मौके पर सुसाइड नोट मिलने के बाद लोगों को आत्महत्या किए जाने का पता चला।
अप्पू का पूरा परिवार भदवारगंज मोहल्ले की पुरानी अनाज मंडी में रहता है। पिता गल्ला व्यापारी महेंद्र गुप्ता नगर पालिका परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। उनकी तीन संतान में छोटे बेटे अप्पू के दो बच्चों में बेटा राघव (13) और आठ साल की बेटी राधिका हैं। पत्नी रुचि गुप्ता को अप्पू के गोली लगने की सूचना मिली तो वह गश खाकर फर्श पर गिर पड़ी। परिवार की महिलाओं की ओर से उसे यही बताया गया कि अप्पू के गोली तो लगी है, लेकिन वह ठीक है। गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के शोर के बीच कुनबे के लोग भी बदायूं चले गए। चाचा सर्वेश गुप्ता ने बताया कि अप्पू खुद को गोली मार लेंगे, किसी को सहज विश्वास नहीं हो पा रहा है।
बताते हैं कि तीन-चार साल पहले मेंथा व्यापार में उन्हें काफी घाटा हो गया था। बकाया को लेकर उन पर व्यापारियों का दबाव बढ़ा तो पिता महेंद्र गुप्ता ने सभी व्यापारियों का बकाया चुकता कर दिया था। यहां कि महेंद्र को कृषि योग्य जमीन भी बेचनी पड़ गई थी। इसके बाद अप्पू ने फिर से खुद का व्यापार जमा लिया था। बताया तो यहां तक जा रहा है कि कुछ लोगों पर अब अप्पू का ही बकाया था। परिजन फिलहाल सुसाइड नोट को लेकर ज्यादा नहीं बता पा रहे हैं। मृतक अप्पू के चाचा सर्वेश ने बताया कि उसके पिता ने दो-तीन बार फोन पर कॉल की थी, लेकिन अप्पू का फोन नहीं उठा तो वह खुद ही बदायूं चले गए थे। उन्होंने अप्पू का शव कमरे में पड़ा देखा, तभी पुलिस को बुलाया गया। वह अपनी लाइसेंसी पिस्टल हमेशा साथ रखते थे।