फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   First heat and now rain disrupted power supply

Budaun News: पहले गर्मी और अब बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति

Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
First heat and now rain disrupted power supply
बिसौली के रैपुरा में बिजली को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद
बदायूं। पहले भीषण गर्मी और अब बारिश से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई। इससे कई जगह बिजली लाइनें में फॉल्ट हो गया है। कुछ ट्रांसफार्मर भी फुंक गए हैं। सबसे ज्यादा समस्या उसहैत और बिसौली क्षेत्र में हुई है।
विज्ञापन

उसहैत के ग्राम खेड़ा जलालपुर का ट्रांसफार्मर शनिवार की रात आठ बजे फुंक गया। ग्रामीणों ने बताया है कि एक सप्ताह से सिर्फ एक फेस में लाइट आ रही थी। वह भी लो वोल्टेज थी। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कई बार उसहैत बिजली उपकेंद्र में की है लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। अब ट्रांसफार्मर फुंक गया है। एसडीओ अमर सिंह का फोन स्विच ऑफ है।
विज्ञापन

बिसौली बसई गांव में डॉ. शैलेश पाठक के मक्का के खेत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया। खेत मालिक ने तुरंत बिजली उपकेंद्र को सूचना दी। उसके कई घंटों बाद लाइनमैन मौके पर पहुंचा और तार हटाया। इससे आसपास दहशत का माहौल रहा। खेत मालिक ने विद्युत निगम से खराब तार बदलवाए जाने की मांग की है ताकि भविष्य में कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सैदपुर में अघोषित कटौती, फाल्ट और लो वोल्टेज से एक दर्जन गांव की सवा लाख आबादी परेशान है। बरसात में उमस भरी गर्मी में बिजली न मिलने से लोग परेशान हैं।
बिसौल क्षेत्र की मेन लाइन में फाल्ट, ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। तेज हवा से 33 केवी की लाइन फाल्ट आ गया। जेई राम स्वरूप ने बताया कि मुख्य लाइन पेड़ों के बीच होने के कारण फाल्ट हुआ है। दबतोरी क्षेत्र के करीब एक दर्जन गांवों में सुबह छह बजे से आसफपुर विद्युत उपकेंद्र के करेंगी ग्रामीण फीडर से मिलने वाली विद्युत आपूर्ति ठप है।
--------
रैपुरा में बिजली कटौती के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
बिसौली। रैपुरा गांव के तीन ट्रांसफार्मर चार बार फुंक चुके हैं। मंदिर के पास लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने के 10 दिन बाद फुंक गया। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी हो रही है। ग्रामीणों ने ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए गांव में प्रदर्शन किया। विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी की। संवाद
----
बकाया बिल पर 20 कनेक्शन काटें

वजीरगंज। विद्युत उपकेंद्र वजीरगंज के जेई रामस्वरूप के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पांच हजार से अधिक के बकाया होने पर 20 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। मौके पर दो लाख रुपये जमा भी कराए गए। जेई ने बताया कि यह अभियान जारी रहेगा। संवाद

----

सुधार के लिए ट्रांसफार्मरों का इंस्टॉलेशन

ककराला। बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए चार नए ट्रांसफार्मरों का इंस्टॉलेशन किया गया। ये ट्रांसफार्मर गड्ढा, गढ़िया मोहल्ला, पुरानी पानी की टंकी और बिजली उपकेंद्र में किए गए हैं। इंस्टॉलेशन के दौरान इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। पिछले साल इन ट्रांसफार्मरों को लगाने की मंजूरी मिली थी। उसके बाद चबूतरे और अर्थिंग तैयार कराई गई। रविवार के इंस्टॉलेशन के बाद नगर की बिजली व्यवस्था में सुधार होने की उम्मीद है। संवाद

बिसौली के रैपुरा में बिजली को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद

बिसौली के रैपुरा में बिजली को लेकर विरोध जताते ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed