फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing in children's dispute, three injured including mother and son

बच्चों के विवाद में फायरिंग, मां-बेटे समेत तीन घायल

Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Firing in children's dispute, three injured including mother and son
वजीरगंज (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव दूंगों में शनिवार रात बच्चों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने फायरिंग कर दी। इसमें मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

शनिवार रात दूंगों गांव में डीजे बज रहा था। इसी दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर जाकिर अली और राशिद अली के बच्चों में कहासुनी हो गई। ये विवाद सुनकर उनके परिवारवाले आ गए। उन्होंने एक-दूसरे के साथ गालीगलौज कर दी। इससे बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष अपने घर से असलहे निकालकर ले आया और फायरिंग कर दी। इस दौरान जाकिर की पत्नी मुफीदा बेगम (50), उनका बेटा आजिश अली (27) और मुनीर (18) छर्रे लगने से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस रात में ही गांव पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपी राशिद अली और उसके भाई अरशद अली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed