फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Firing done due to land dispute, report on five

Budaun News: जमीन की रंजिश में की फायरिंग, पांच पर रिपोर्ट

Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Firing done due to land dispute, report on five
बदायूं। कोर्ट के आदेश पर दातागंज पुलिस ने जमीन की रंजिश में एक किसान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव सराय पचतौर निवासी केंद्रपाल ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि उसकी बिहारीपुर हंसराज गांव के कन्हैया लाल व उसका बेटा अमर पाल, पसिया गांव के मुकेश कुमार भारती, भुड़िया ननाई गांव के राजेंद्र और बादाम नगर के नन्हें लाल कश्यप से जमीन की रंजिश चल रही है। उसकी गांव में जमीन है। उसकी दादी के सगे भाई द्वारिका प्रसाद थे।
विज्ञापन

द्वारिका प्रसाद ने अपनी सभी संपत्ति का हकदार दादी को बनाया था। 15 फरवरी 2013 को दादी की मौत हो गई। तब से वह उस संपत्ति पर काबिज चल रहा है। आरोपियों ने उसके नाम की खतौनी में फर्जीवाड़ा व धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा कन्हैया लाल के नाम कर दिया। इसके विरोध में 26 अप्रैल की देर रात आरोपी अवैध से लैस होकर ट्रैक्टर से उसके खेत में खड़ी फसल को जोतने लगे। जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस से आरोपी मौके से फरार हो गए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed