फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   firing bitween two gang

लोची नगला के दो गुटों में पथराव व फायरिंग, गाड़ियों में तोड़फोड़

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
firing bitween two gang
लोची नगला में तोड़े गए कार के शीशे। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में एक बार फिर शुक्रवार दोपहर दो पक्षों के बीच जमकर पथराव व फायरिंग हो गई। एक पक्ष के हमलावरों ने रास्ते में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। गनीमत ये रही कि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला लोचीनगला निवासी सतीश पटेल और डब्बू गुप्ता गुट में लंबे समय से विवाद चला आ रहा है। इनमें कई बार मारपीट व पथराव हो चुका है। इसके बावजूद मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह करीब दस बजे दोनों गुट आमने सामने आ गए। पहले उनके बीच गालीगलौज व मारपीट हुई। कुछ देर ये विवाद चला। उसके बाद शांत हो गया। दोपहर करीब 12 बजे दोनों गुट फिर भिड़ गए। उन्होंने एक-दूसरे के ऊपर पथराव कर दिया। बाद में जबरदस्त फायरिंग कर दी। इससे मोहल्ले में भगदड़ मच गई। इसमें सतीश गुट के लोगों ने रास्ते में खड़ी दो कार और एक मैजिक में तोड़फोड़ भी कर दी। काफी देर तक ये बवाल चलता रहा। तब कहीं कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी सूचना पर एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ उझानी गजेंद्र श्रोत्रिय, कोतवाली इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार धामा और सिविल लाइंस इंस्पेक्टर राजकुमार तिवारी भी पहुंच गए। मामले को देखकर मोहल्ले में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया। दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दी है। इस पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी हुई थी मारपीट, एक गाड़ी तोड़ी
- लोची नगला के दोनों गुटों में दो दिन पहले भी जमकर मारपीट हो गई थी। एक गाड़ी में तोड़फोड़ भी की गई थी। इसमें पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतीश, विवेक सैनी और सोनू पंडित समेत चार लोगों को गिरफ्तार करके शांति भंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के संरक्षण से बढ़ रहा विवाद
- दोनों गुटों में पथराव व फायरिंग के मामले में कोतवाली पुलिस की सबसे बड़ी लापरवाही नजर आई है। बताया जा रहा है कि इसमें सतीश गुट को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। इससे आए दिन सतीश गुट कोई न कोई बवाल करता रहता है। कई बार मोहल्ले में फायरिंग कर चुका है। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं करती।

-लोची नगला के दो गुटों में सुबह पथराव और फायरिंग हुई है। इसमें कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed