{"_id":"672557db9605c2d85f0c2c94","slug":"firecrackers-worth-more-than-rs-4-crore-sold-on-diwali-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128689-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिवाली पर बिक गए चार करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिवाली पर बिक गए चार करोड़ रुपये से अधिक के पटाखे
Sat, 02 Nov 2024 04:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sat, 02 Nov 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। इस दिवाली पर करीब चार करोड़ रुपये के पटाखे बिक गए। पटाखा कारोबारियों के मुताबिक लोगों ने जमकर पटाखे खरीदें, यही कारण रहा कि चार करोड़ से अधिक के पटाखे बिक गए हैं। अकेले बदायूं शहर में ही दो करोड़ से ज्यादा के पटाखे बिक्री की बात कही जा रही है। पटाखे इस बार खासे महंगे भी थे। इस बार पटाखे खरीदने गए लोग कम से कम एक से डेढ़ हजार रुपये खर्च करके लौटे। जबकि आसमान में होने वाली आतिशबाजी काफी महंगी थी। लोगों ने आठ-दस हजार रुपये तक की आतिशबाजी तक खरीदी।
शहर के एचपी मैदान में पटाखा बाजार सजाया गया। जहां प्रशासन की अनुमति से करीब 70 से अधिक दुकानें लगी, जिन पर पटाखों की बिक्री हुई। इसके अलावा जिले में 26 स्थानों पर पटाखा बाजार लगा। शहर के साथ ही बिसौली, वजीरगंज, बिल्सी, सहसवान, दातागंज, बिनावर, अलापुर, कादरचौक, उझानी, इस्स्लामनगर आदि जगहों पर पटाखों की दुकानें लगीं। जिन पर लोग खरीदारी को पहुंचे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी खूब पटाखे खरीदे और जलाए गए।