{"_id":"5e51652e8ebc3ef3db318ea9","slug":"fire-on-motorcycle-agency-badaun-news-bly3969563112","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोटरसाइकिल एजेंसी के शोरूम में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोटरसाइकिल एजेंसी के शोरूम में अचानक लगी आग, मची अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शनिवार सुबह अलापुर रोड स्थित बुलेट मोटर साइकिल एजेंसी के शोरूम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई, जिससे शोरूम में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने सभी गाड़ियों को सही सलामत बाहर निकाल लिया। हालांकि फर्नीचर व अन्य सामान जल गया।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में अलापुर रोड पर बुलेट मोटर साइकिल की एजेंसी है। बताते हैं कि शनिवार को एजेंसी बंद रहती है। सुबह कंपनी से मोटर साइकिलें आई थीं। इससे कुछ कर्मचारी एजेंसी में मौजूद थे, लेकिन एजेंसी मालिक अनिल गुप्ता मौजूद नहीं थे। मौजूद कर्मचारी ट्रक से मोटरसाइकिल उतार रहे थे। उसी समय वर्कशॉप के अंदर अचानक शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। कुछ ही देर में आग शोरूम में फैल गई। ये देखकर कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। कुछ कर्मचारियों ने तुरंत मालिक और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। वहीं कुछ कर्मचारी सामान और बुलेट मोटरसाइकिल बचाने में लग गए। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई, जिससे आग बुझा ली गई।