{"_id":"5e95ece48ebc3e774252e13b","slug":"fire-on-home-badaun-news-bly402681547","type":"story","status":"publish","title_hn":"चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, बाइक समेत सामान राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चूल्हे की चिंगारी से घर में लगी आग, बाइक समेत सामान राख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव रम्पुरा में खाना पकाते समय चूल्हे की चिंगारी ने एक व्यक्ति के घर को चपेट में ले लिया। घर में मौजूद महिलाओं ने आग पर काबू पाने के लिए कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो पाईं। बाद में ग्रामीणों की मदद से आग तो बुझा ली गई लेकिन तब घर का सामान, बाइक और साइकिल आग की भेंट चढ़ गई।
रम्पुरा निवासी कलफ सिंह के घर में जिस समय आग लगी तब घर में परिवार का कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। परिवार के लोग सुबह में गेहूं की कटाई करने के लिए खेत पर निकल गए थे। उन्हें रोटी पहुंचाने के लिए गृहस्वामिनी ने सब्जी तो बना ली लेकिन रोटी सेंकते समय चूल्हे से निकली चिंगारी आंगन में पड़े छप्पर पर गिर पड़ी। परिवार की महिलाएं कुछ समझ पातीं, उससे पहले ही छप्पर में आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। महिलाओं ने आग बुझाने की कोशिश भी की। सूचना के बाद घर पहुंचे लोगों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। कलफ सिंह ने बताया कि आग से घर में मौजूद बाइक, साइकिल, रोजमर्रा इस्तेमाल के सामान में कपड़े, चारपाइयां और संदूक में रखा सामान जल गया। इसे लेकर गांव में काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। आसपास के लोगों ने आग से अपने घरों को बचाने के लिए छप्परों पर बाल्टियों से पानी भी डाला।