{"_id":"682f7c185462def2e9034a8f","slug":"fire-brought-under-control-after-20-hours-work-to-remove-debris-begins-badaun-news-c-123-1-akb1003-139894-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 20 घंटे के बाद आग पर काबू, मलबा हटाने का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 20 घंटे के बाद आग पर काबू, मलबा हटाने का काम शुरू
विज्ञापन
बदायूं। उझानी के कुड़ा नरसिंहपुर की मेंथा फैक्टरी में लगी आग पर 20 घंटे बाद काबू पा लिया गया। अब दमकल कर्मचारियों की ओर से मलबा हटाया जा रहा है। केमिकल होने की वजह से बीच-बीच में आग की लपटे उठने लगती हैं।
कुड़ा नरसिंहपुर की मेंथा ऑयल फैक्टरी में क्रिस्टल बनने का काम होता है। बृहस्पतिवार आई आंधी से रात 10 बजे बाॅयलर गिरा और फैक्टरी में आग लग गई। इसके बाद कई धमाके हुए। स्थिति को कंट्रोल करने के लिए संभल, मुरादाबाद, बरेली, चंदौसी से दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। सभी गाड़ियों ने मिलकर बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे तक आग पर काबू पा लिया। घटनास्थल पर हंगामे की आशंका के चलते मुजरिया, कादरचौक, पुलिस लाइन से पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। इसके अलावा एसडीएम सदर मोहित कुमार सिंह भी मौके पर मौजूद रहे। साथ ही आठ एंबुलेंस वहां खड़ी हैं। बृहस्पतिवार को डीएम अवनीश राय ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। डीएम ने बताया कि अग्निकांड से पीड़ितों को मुआवजे की प्रक्रिया एडीएम वित्त एवं राजस्व के स्तर की जा रही है। आग पर काबू पा लिया गया है। केमिकल की आग बीच-बीच में उठ रही है। मलबे का ढेर ज्यादा है। इसे एक-दो दिन में साफ कर दिया जाएगा। बताया कि एक व्यक्ति के परिजनों ने आग में जलकर मौत होने की बात कही है। डीएम ने बताया कि मलबा हटाने के बाद टेक्निकल जांच कराई जाएगी।
--
सिलेंडर रखने के लिए बना था स्टोर
- मेंथा फैक्टरी में हाइड्रोजन सिलेंडर रखने के लिए स्टोर बना हुआ था। गाड़ी से आने वाले सिलेंडर को उसी स्टोर में रखा जाता था। हालांकि उस सिलेंडर तक आग नहीं पहुंच पाई है।