फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fire broke out in the house due to short circuit, goods worth 40 thousand burnt

Budaun News: शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 40 हजार का जल गया सामान

Thu, 28 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the house due to short circuit, goods worth 40 thousand burnt
मोहल्ला चौधरी सराय में मकान के कमरे में लगी आग से जला सामान। संवाद
बदायूं। शॉर्ट सर्किट से एक घर में मंगलवार रात आग लग गई। आग की लपटें उठीं तो गृहस्वामी समेत मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। जब तक लोग जुटे तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया। फोन करने पर पुलिस पहुंची न ही दमकल विभाग की टीम। इसी दौरान घर में रखा खाने-पीने का सामान जल गया। करीब 40 हजार रुपये का सामान जलने की आशंका है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चौधरी सराय पांच पाकड़ कबूलपुरा में यूसुफ सैफी अपने परिवार के साथ एक ही घर में रहते हैं। यूसुफ के दो बेटे व बहू मकान के प्रथम तल पर रहते हैं, जबकि वह नीचे रहते हैं। मंगलवार देर रात घर पर महिलाएं थीं। इसी बीच शॉर्ट सर्किट से अचानक घर मेंं आग लग गई। महिलाओं ने तुरंत परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन भी घर पर पहुंच गए। तुरंत डायल 112 पुलिस को फोन करके सूचना दे दी। तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊपर कमरों में गृहस्थी का सारा सामान जलने लगा। मोहल्ले के लोगों ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा करीब 40 हजार रुपये का सामान जल गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई, लेकिन कर्मचारी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed