{"_id":"63fcfaefe9613543a20403a4","slug":"fir-will-be-lodged-against-the-person-who-throws-the-newborn-in-the-well-badaun-news-c-4-1-78104-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कुएं में नवजात फेंकने वाले पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कुएं में नवजात फेंकने वाले पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में कुएं में फेंके गए नवजात के मामले में अब आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
तीन दिन पहले कुएं से बच्चे की रोने की आवाज आने पर गांव की महिला ने इसकी जानकारी गांव वालों को दी थी। गांव वालों ने झांककर देखा तो कुएं के अंदर नवजात लड़का पड़ा दिखा था। उसके आसपास घेरा बनाए सांप भी बैठा हुआ था। काफी जद्दोजहद के बाद नवजात को बाहर निकाला गया।
उसकी हालत सही न होने पर आसफपुर सीएचसी पर भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चंदौसी रेफर कर दिया गया। चंदौसी अस्पताल में नवजात का इलाज अभी चल रहा है। स्वस्थ होने के बाद नवजात को गोद देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इधर, चाइल्ड लाइन ने नवजात को कुएं में फेंकने वाले पर एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी कर ली है। कोऑर्डिनेटर कमल शर्मा ने बताया कि नवजात का इलाज चंदौसी के अस्पताल में चल रहा है। नवजात को कुएं में फेंकने वाले की तलाश करने को पुलिस से कहा गया है। कुएं में फेंकने वाले पर चाइल्डलाइन या पुलिस की ओर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस संबंध में पुलिस को पत्र भी भेजा गया है।