फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR on two people running illegal filling stations

अवैध फिलिंग स्टेशन चलाने वाले दो पर एफआईआर

Sun, 06 Nov 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
FIR on two people running illegal filling stations
बदायूं। उसहैत क्षेत्र में अवैध रूप से फिलिंग स्टेशन चलाने वाले दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि ये लोग अवैध तरीके से पंप मशीन लगाकर डीजल और पेट्रोल बेच रहे थे।
विज्ञापन

उसहैत क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिकाई पुख्ता के पास मजरा देवकली मढैया के सामने यह अवैध फिलिंग स्टेशन संचालित था। वहां पेट्रोल और डीजल की बिक्री पंप मशीन (डिस्पेंसिंग यूनिट) के माध्यम से की जा रही थी। सूचना पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र सिंह, आशाराम और पूर्ति निरीक्षक साहब लाल यादव बृहस्पतिवार को फिलिंग स्टेशन पहुंचे। टीम को वहां विजय कुमार मिले थे। मौके पर 1560 लीटर डीजल और 506 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।
विज्ञापन

दातागंज के पूर्ति निरीक्षक साहब लाल यादव की तहरीर पर उसहैत पुलिस ने शुक्रवार देर रात विजय कुमार सिंह निवासी जिनहैरा, मिरहची (एटा) और आदेश कुमार निवासी 114, जगपुरा पटियाली (कासगंज) के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से यह फिलिंग स्टेशन संचालित था। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed