फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fir on pradhan

Budaun News: पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाने वाले युवक व ग्राम प्रधान के खिलाफ एफआईआर

Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 27 Dec 2022 08:30 AM IST
विज्ञापन
fir on pradhan
बदायूं। दबतोरी चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को निलंबित करने वाले पुलिस अधिकारी बैकफुट पर आ गए हैं। अब पुलिस अधिकारियों के आदेश पर चौकी इंचार्ज पर मारपीट का आरोप लगाने वाले तनवीर और ग्राम प्रधान के खिलाफ भैंस चोरी मारपीट और गालीगलौज के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी मुकेश ने दो दिन पहले दबतोरी चौकी इंचार्ज वारिश खान से शिकायत की थी कि 24 दिसंबर की रात उसकी एक भैंस और कटरा चोरी हो गया था। वह अपने परिवार के कई लोगों के साथ पैरों के निशान देखते हुए लक्ष्मीपुर पहुंच गया था। उसकी भैंस और कटरा के पैरों के निशान लक्ष्मीपुर निवासी तनवीर के घर तक मिले थे।
विज्ञापन

उसकी शिकायत पर चौकी इंचार्ज, सिपाही प्रेमवीर और धर्मेंद्र आरोपी तनवीर को पकड़कर चौकी ले आए थे। जहां उससे पूछताछ की गई। भैंस न मिलने पर चौकी इंचार्ज ने तनवीर को एक व्यक्ति के हवाले कर दिया था। बाद में तनवीर जिला अस्पताल में भर्ती हो गया। उसने चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों पर मारपीट का आरोप लगाया। मामले में मुकेश की ओर से एफआईआर दर्ज नहीं की गई लेकिन एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने चौकी इंचार्ज और दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जब सोमवार को सच्चाई सामने आई तो पुलिस ने मुकेश की तहरीर पर तनवीर और ग्राम प्रधान शफी अहमद के खिलाफ देर शाम एफआईआर दर्ज कर ली। मुकेश का आरोप है कि वह भैंस खोजते हुए लक्ष्मीपुर गांव पहुंचा था। उसने शक के आधार पर तनवीर और ग्राम प्रधान शफी अहमद से पूछा तो उसके साथ गाली गलौज और मारपीट की गई।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ भैंस चोरी, गाली गलौज मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर बृजेंद्र सिंह ने बताया कि मुकेश की तहरीर पर तनवीर और ग्राम प्रधान शफी अहमद के खिलाफ रिपोर्ट लिखी गई है। दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed