फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR on Om cold storage owner and staff

ओम कोल्ड स्टोरेज मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर

Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
FIR on Om cold storage owner and staff
बदायूं। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में अमोनिया गैस रिसाव के मामले में पुलिस ने कोल्ड स्टोरेज मालिक और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस ने इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ओम कोल्ड स्टोरेज से अमोनिया गैस का रिसाव हो गया था। इससे क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को परेशानी हुई। तमाम लोगों की हालत खराब हुई। गनीमत ये रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक मोर्चा संभाला। तब कहीं हालात पर काबू पाया जा सका। इसमें फैजगंज बेहटा थाना पुलिस ने स्टोरेज के मालिक गौरव गुप्ता और कर्मचरियों की बड़ी लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की है। अमोनिया रिसाव होने से वायु प्रदूषण बढ़ा। नजदीकी लोगों को बड़ा खतरा हो सकता था। इससे संक्रमण फैलने का भी खतरा था। इन तमाम बातों को देखते हुए थाने के एसआई देवेंद्र सिंह ने कोल्ड स्टोरेज के मालिक गौरव गुप्ता और कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं, मालिक गौरव गौरव ने सफाई दी कि टीम मरम्मत कर रही थी। इसी दौरान इत्तेफाक के तौर पर यह हादसा हुआ। इसमें भी किसी को खास नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोरेज में नहीं थे सुरक्षा के इंतजाम
- अमोनिया गैस रिसाव के दौरान कोल्ड स्टोरेज में सुरक्षा के इंतजाम नहीं थे। न तो वहां पानी की बौछार करने का कोई साधन था और न ही कर्मचारियों के पास मास्क थे। इससे कोई व्यक्ति कोल्ड स्टोरेज में घुसना तो दूर उसके नजदीक तक नहीं जा सका। वो तो दूसरे कोल्ड स्टोरेज से कर्मचारियों को बुलाया गया। वह सुरक्षा का इंतजाम करके लाए। तब कहीं हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed