फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR against lover of woman for abetting suicide in budaun

Budaun News: आत्महत्या को उकसाने के आरोप में मृतका के प्रेमी पर एफआईआर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 10 Jan 2024 05:47 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jan 2024 05:47 PM IST
सार

फैजगंज बेहटा क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला था। उसके पति ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि महिला की मौत से उसके दो वीडियो भी सामने आए, जिसमें उसने छेड़खानी से इनकार किया। युवक को अपना प्रेमी बताया था।  

विज्ञापन
FIR against lover of woman for abetting suicide in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में महिला के जान देने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। थाना पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया। बुधवार दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार सुबह 30 वर्षीय महिला ने अपने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। बताया जा रहा है कि महिला आत्महत्या करने से पहले थाने भी गई थी। उसके पति ने महिला की ओर से अपने गांव के अनिल के खिलाफ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए तहरीर दिलवाई थी, लेकिन महिला ने अपने बयानों में छेड़छाड़ होने से इन्कार किया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रामभक्तों के लिए बड़ा एलान: सीएम योगी बोले- रामलला के दर्शन करने अयोध्या आइए, सारा खर्च जनप्रतिनिधि उठाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

 

उसका कहना था कि वह सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे अनिल के घर गई थी। उसके घर से निकलते समय पति ने देख लिया था। जिस पर उसने महिला और अनिल के साथ मारपीट भी की गई थी। मामला थाने तक पहुंचा तो महिला ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

मंगलवार को पुलिस ने उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया। देर रात पति की तहरीर पर अनिल के खिलाफ आत्महत्या को उकसाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज कर ली गई। बुधवार सुबह पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर लिया और दोपहर बाद उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में एसपी देहात राम मोहन सिंह ने बताया कि महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। इसकी विवेचना कराई जा रही है। इसमें जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed