फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   FIR against four including former block chief

Budaun News: पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार के खिलाफ एफआईआर

Sat, 06 Apr 2024 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
FIR against four including former block chief
बदायूं। शहर की एक महिला ने भाजपा नेता सालारपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों के खिलाफ जान से मारने की कोशिश और छेड़खानी के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला का आरोप है कि भाजपा नेता अन्य आरोपियों के साथ उसके घर में घुस आया था। उसकी गला दबाकर हत्या की कोशिश की और छेड़खानी की। पुलिस ने एफआईआर दर्जकर इसकी विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला का कहना है कि उसका पति 25 जनवरी 2024 से लापता है। वह अपने पति को काफी तलाश कर चुकी है, लेकिन पति का कुछ पता नहीं चल रहा। आरोप है कि उसके पति को कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक वर्मा, उसावां के अहमद नगर रुखाड़ा निवासी सुधीर, उसहैत निवासी मुन्नालाल और सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव अन्नी निवासी पप्पू आदि ने कहीं गायब कर दिया है। उसने सभी आरोपियों की पुलिस से शिकायत की थी, जिससे सभी आरोपी चिढ़ गए और 13 मार्च की शाम उसके घर में घुस आए। सभी आरोपियों ने छेड़खानी कर उसका गला दबाकर उसकी हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन

महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के कई लोग आ गए। इससे आरोपी कमरे से बाहर निकलकर आ गए। उसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में महिला ने पुलिस को तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर गौरव विश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



एफआईआर दर्ज कराने वाली महिला हमारी ससुराल के गांव की है। वह एक युवक से शादी करना चाह रही थी। इसलिए उसने युवक और उसके रिश्तेदारों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। हालांकि बाद में वह कोर्ट में जाकर मुकर गई। इसलिए उसके खिलाफ कार्रवाई हो गई। कोर्ट में मुकरने से पहले उसने युवक से शादी कर ली थी। अब वह युवक फिर से उसे छोड़कर चला गया है। अब उसने दोबारा दबाव बनाने के लिए रिपोर्ट दर्ज कराई है।- अशोक वर्मा, भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed