फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fighting with employment servants and MNREGA workers, picketing started

Budaun News: रोजगार सेवक व मनरेगा मजदूरों से मारपीट, धरना शुरू

Sat, 10 Jun 2023 11:54 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Fighting with employment servants and MNREGA workers, picketing started
बिसौली में धरने पर बैठे रोजगार सेवक। संवाद
बिसौली। मनरेगा कार्य के दौरान परसेरा गांव में रोजगार सेवक और मजदूरों के साथ मारपीट हो गई, जिससे उन्होंने काम बंदकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उन्होंने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मोहम्मदपुर मई के मझरा परसेरा में शुक्रवार को मनरेगा के तहत मिट्टी डालने का कार्य चल रहा था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो भाइयों ने आकर रोजगार सेवक तपन कुमार सिंह और मजदूरों को गालियां देना शुरू कर दीं। विरोध करने पर उन्होंने मारपीट कर दी। कुछ मजदूरों के फावड़े छीन लिए और उन्हें दौड़ा दिया।
विज्ञापन

फिर रोजगार सेवक और मजदूरों ने ब्लॉक परिसर आकर प्रदर्शन किया और बीडीओ मुनव्वर खान को ज्ञापन सौंपा। आरोपियों पर कार्रवाई न होने पर शनिवार को कार्य बहिष्कार कर दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर आने पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। धरना स्थल पर रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष कल्यान सिंह, तपन कुमार, सुष्मिता मिश्रा, अवधेश, सतेंद्र, नंदकिशोर, लालाराम, राजपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed