{"_id":"62003b0a4cda1218b5286e47","slug":"fight-on-cng-pump-badaun-news-bly4747095165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएनजी पंप पर स्टाफ और छात्र नेता के बीच जमकर मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएनजी पंप पर स्टाफ और छात्र नेता के बीच जमकर मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। इंद्रा चौक रोड के सीएनजी पंप पर रविवार को दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्षों ने एकदूसरे पर आरोप लगाकर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दे दी। एक पक्ष ने लूट का भी आरोप लगाया। बाद में पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
पंप पर युवा मंच संगठन के संस्थापक छात्र नेता ध्रुवदेव गुप्ता अपनी कार में सीएनजी गैस भरवाने गए थे। उनकी किसी बात को लेकर पंप कर्मचारियों के साथ कहासुनी हो गई। आरोप है कि पंप कर्मचारियों व पंप स्वामी ने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे उनके चोटें आईं। बाद में ध्रुवदेव के कुछ साथी कई बाइक से यहां पहुंच गए। उन्होंने पंप स्टाफ को दौड़ा दौड़ाकर पीटा। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया।
पंप स्वामी नितिन शर्मा की ओर से तहरीर देकर बताया गया कि गैस आने पर वाहन चालकों की भीड़ पंप पर लगी थी। ध्रुवदेव गुप्ता भी गैस लेने पहुंचे और पहले गैस लेने की जिद करने लगे। पंप कर्मचारी ने उनसे लाइन में लगने को बोल दिया तो वह भड़क गए और कर्मचारी से अभद्रता कर दी।
विज्ञापन
उधर, ध्रुवदेव का कहना था कि वह अपनी बहन के साथ गए थे। बहन को अस्पताल लेकर जाना था मजबूरी बताई पर पंप मालिक व स्टाफ अभद्रता करने लगे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इसमें लूट का आरोप लगाया गया। कुछ संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में फैसला करा दिया। समझौता लिखकर देने पर पुलिस ने दोनों पक्षों को छोड़ दिया।