{"_id":"63285262822ac66f6e79b0b4","slug":"fight-between-two-women-soldiers-in-badaun-s-ujhani-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"थप्पड़बाज खाकी: कोतवाली में दो महिला सिपाहियों में मारपीट, मुंशी को जड़ा थप्पड़, देखते रह गए इंस्पेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थप्पड़बाज खाकी: कोतवाली में दो महिला सिपाहियों में मारपीट, मुंशी को जड़ा थप्पड़, देखते रह गए इंस्पेक्टर
Mon, 19 Sep 2022 04:58 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 19 Sep 2022 04:58 PM IST
सार
दोनों महिला सिपाहियों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको देखते हुए इंस्पेक्टर ने पिछले दिनों दोनों का ट्रांसफर कराने की रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं की उझानी कोतवाली में सोमवार को दो महिला सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसको देखते हुए इंस्पेक्टर ने पिछले दिनों दोनों का ट्रांसफर कराने की रिपोर्ट भेजी थी।
विज्ञापन
उसी रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने एक दिन पहले दोनों सिपाहियों का ट्रांसफर कर दिया था। दोनों सिपाही सोमवार को कोतवाली पहुंची थीं। एक सिपाही मुंशी के पास गई। जहां उसने मुंशी को थप्पड़ मार दिया। बाद में मुंशी ने भी उसको थप्पड़ मार दिया। तब तक दूसरी सिपाही आ गई। वह उससे भिड़ गई। दोनों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान कोतवाली में तमाम पुलिस कर्मी और इंस्पेक्टर मौजूद थे।
विज्ञापन