फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fight between two parties over house construction, stoning, 5 injured

Budaun News: मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव, 5 घायल

Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Mon, 19 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over house construction, stoning, 5 injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछी। फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर में मकान निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट में एक पक्ष की विकलांग बेटी समेत पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराकर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, इसमें पथराव होता दिख रहा है और मजदूरों व राजमिस्त्री पर ईंटें फेंकी जा रही हैं। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है।

गांव निवासी देवेंद्र सोमवार की सुबह अपने कमरे की छत पर काम कर रहे थे। आरोप है कि पड़ोसी फकीर चंद, भूरा, नन्हें, नेमपाल आदि ने निर्माण का विरोध करते हुए हमला कर दिया। हमले में देवेंद्र पक्ष से बेटी रुबी, कुमकुम, साडू वीरेंद्र कुमार निवासी चंदौसी, राजमिस्त्री का काम कर रहे चाचा रमेश और एक मजदूर घायल हो गए। आरोप है कि विकलांग महिला रुबी के भी चोट आई हैं। दूसरे पक्ष नन्हें का कहना है कि रास्ता चौड़ा है, जिसे देवेंद्र ने दबा लिया है। जबकि देवेंद्र का कहना है कि वह अपने ही कमरे की छत डाल रहा था, तभी आरोपियों ने हमला कर दिया। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मेडिकल कराया है, तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed