{"_id":"667c9e7943147ceb790c07c4","slug":"fight-between-eunuch-and-e-rickshaw-driver-badaun-news-c-123-1-sbly1035-121211-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: किन्नर और ई-रिक्शा चालक में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: किन्नर और ई-रिक्शा चालक में मारपीट
विज्ञापन
उझानी। बरी वाले बाईपास पर किन्नर के ई-रिक्शा चालक पर अश्लील फब्तियां कसने का आरोप लगाने के बाद हंगामा हो गया। ई-रिक्शा चालक और किन्नर में जमकर मारपीट हुई। किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
मामला बुधवार पूर्वाह्न का बताया जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक- सहसवान क्षेत्र का किन्नर टेंपो से बाईपास पर उतरा और कहीं और जाने के लिए ई-रिक्शा पर बैठ गया। इसके बाद किन्नर ने अश्लील फब्तियां कसे जाने का आरोप लगाते हुए ई-रिक्शा चालक को आड़े हाथ ले लिया। किन्नर ई- रिक्शा को आगे धकेलकर आगे ले जाने लगा तो दोनों के बीच मारपीट हो गई।
वायरल वीडियो में मारपीट के दौरान ही किन्नर का अर्द्धनग्न हो जाना भी दिख रहा है। ई-रिक्शा चालक कस्बे का ही रहने वाला बताया जा रहा है। मारपीट देख आसपास लोगों का जमघट लग गया। बताते हैं कि किन्नर पुलिस से शिकायत करने की बात कहकर कस्बे की ओर बढ़ गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। दोनों में कोई भी शिकायत करने कोतवाली नहीं पहुंचा है। बता दें कि पिछले साल भी किन्नरों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
लड़कियों को देख हवाई फायर करने का मचा शोर
रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार देर शाम हवाई फायर किए जाने का शोर मच गया। बताते हैं कि एक ही परिवार की चार-पांच लड़कियां स्टेशन रोड के रास्ते घर की ओर निकलीं तो उनके पास बाइक सवार युवक आ गया। लड़कियों ने अश्लीलता का आरोप लगाया। इसके बाद वह हवाई फायर करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली पहुंच गईं। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी नहीं मिला। इस बारे में आसपास के दुकानदारों से भी जानकारी की गई, लेकिन लोगों ने कोई ठोस जानकारी होने से इंकार कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अब तक की जांच में फायर की बात सामने नहीं आई है। जिस युवक का नाम बताया गया है, उसके बारे में भी पता किया जा रहा है।