{"_id":"5d7d35f98ebc3e93a76fe841","slug":"fight-badaun-news-bly3762086105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भिड़े, एक-दूसरे की वर्दी फाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मी भिड़े, एक-दूसरे की वर्दी फाड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पुलिस लाइन चौराहे पर शनिवार रात ट्रैफिक पुलिस कर्मी आपस में भिड़ गए। उनके बीच जबरदस्त मारपीट हो गई। उन्होंने एक-दूसरे की वर्दी तक फाड़ डाली, जिससे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। कुछ लोगों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया, जिस पर पुलिस ने एक व्यक्ति का मोबाइल छीन लिया। चर्चा है कि उनमें अवैध उगाही के रुपयों के बंटवारे लेकर मारपीट हुई थी।
शनिवार रात करीब करीब साढ़े आठ बजे टीएसआई राममिलन पासवान और सिपाही नेमीसरन पुलिस लाइन चौराहे पर तैनात थे। उसी दौरान दोनों के बीच कोई ऐसी बात हुई, जिससे दोनों के बीच गाली-गलौज हो गई। दोनों एक-दूसरे से भिड़ गए और जमकर मारपीट कर दी। दोनों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिरा लिया। मारपीट करते-करते एक-दूसरे की वर्दी तक फाड़ डाली। यह दृश्य देखकर चौराहे पर दर्जनों लोग जमा हो गए। कुछ लोगों ने दोनों की वीडियो बनानी शुरू कर दी। तब तक सिविल लाइंस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों को अलग-अलग किया। उसके बाद पुलिस दोनों को सिविल लाइंस थाने ले गई। इस दौरान पुलिस ने एक वीडियो बनाने वाले का मोबाइल छीन लिया। हालांकि बाद में मोबाइल लौटा भी दिया। टीएसआई राममिलन की मानें तो नेमीसरन चौराहे पर शराब पी रहा था। उससे चौराहे पर लगा जाम खुलवाने को कहा गया तो उसने मारपीट कर दी। तो वहीं नेमीसरन ने टीएसआई पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि चौराहे पर दोनों अवैध उगाही कर रहे थे। बंटवारे के दौरान उनके बीच विवाद हो गया और एक-दूसरे से मारपीट कर दी। बहरहाल पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी से इंकार किया है। इससे किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी।
पुलिस चौराहे पर हुई मारपीट का मामला अभी मेरे संज्ञान नहीं आया है। इसके बारे में जानकारी करता हूं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विनय कुमार द्विवेदी, सीओ ट्रैफिक