{"_id":"6348661aaa771d29aa05ffad","slug":"fever-spread-in-behta-dumber-nagar-many-sick-badaun-news-bly500717239","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहटा डंबर नगर में फैला बुखार, कई लोग पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहटा डंबर नगर में फैला बुखार, कई लोग पीड़ित
विज्ञापन
म्याऊं स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण करते सीएमओ। संवाद
- फोटो : BADAUN
कादरचौक (बदायूं)। ब्लॉक क्षेत्र के गांव बेहटा डंबर नगर में मौसम का बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। गांव में कई लोग बुखार से तप रहे हैं। उनमें पांच लोगों का राजकीय मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है तो कई तो इधर-उधर अपना इलाज करा रहे हैं। अभी तक गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची है।
ग्रामीणों के मुताबिक गांव में कई दिन से बुखार फैल रहा है। अब तक गांव में मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच गई है। कई घरों में पूरा परिवार बुखार से तड़प रहा है। उनमें कोई कहीं इलाज करा रहा है तो कोई झोलाछाप से उपचार करा रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक नरगिस, समीर और बिलाल आदि संदिग्ध डेंगू के मरीज हैं। उनके अलावा पांच लोग मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराए हैं।
वहीं, रुखसाना, हिना, निशा, लडैते, अल्लारक्खी समेत कई लोग बुखार से परेशान हैं। उन्होंने अपने घरों में ही बिस्तर पकड़ लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी है, लेकिन अभी कोई डॉक्टर गांव नहीं आया है। उन्होंने गांव में कैंप लगाकर दवा वितरण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
बेहटा डंबर नगर के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्र नहीं आए हैं। अगर वहां बुखार फैला है तो गांव में टीम भेजकर कैंप लगाया जाएगा। उनका टेस्ट कराया जाएगा और दवा वितरित कराई जाएगी। - डॉ. अवधेश राठौर, प्रभारी चिकित्सक स्वास्थ्य केंद्र कादरचौक
सीएमओ ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण
म्याऊं। सीएमओ डॉ. प्रदीप कुमार ने बृहस्पतिवार को डॉ. असलम के साथ म्याऊं के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाएं देखीं। कोरोना वैक्सीन के रखरखाव और कोल्ड चैन बनाए रखने को बिजली फिटिंग चेक की। बताया कि कोरोना वैक्सीन प्राप्त होने पर उसकी समुचित रखरखाव की व्यवस्था की जा रही है। संवाद
दवा खाने के बाद महिला की मौत
उसहैत। वार्ड नंबर सात में एक चिकित्सक की दवा खाने के बाद 35 वर्षीय महिला प्रीति की मौत हो गई। परिवार वालों के मुताबिक प्रीती को बुधवार को बुखार आया था। उसे कस्बे के डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने दो खुराक दी थीं। एक खुराक उसने वहीं खा ली, दूसरी घर के लिए दी थी। परिवार वालों के मुताबिक महिला का पति दूसरी खुराक खिलाने के लिए चाय बना रहा था। तभी प्रीती के मुंह से झाग निकले और उसकी मौत हो गई। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस बृहस्पतिवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। संवाद