{"_id":"580911944f1c1b453d702cda","slug":"fever-of-three-people-dengue-claimed-two-lives","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन लोगों की बुखार, दो की डेंगू ने ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन लोगों की बुखार, दो की डेंगू ने ली जान
बदायूं, ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में थम नहीं रहा बुखार से मरने का सिलसिला
दो महीने में जा चुकी हैं 100 से ज्यादा लोगों की जान
स्वास्थ्य विभाग भले कितने भी दावे कर रहा हो, लेकिन जिले में बुखार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चौबीस घंटे में बुखार और डेंगू ने चार जिंदगियों को निगल लिया है। तीन मौत अलापुर में और एक उसहैत कस्बे में हुई है। अब भी सैकड़ों लोग बुखार की चपेट में हैं। जिले में अगस्त के पहले सप्ताह में संक्रामक रोगों का प्रकोप शुरू हुआ था। संक्रामक बुखार से मौत होने पर स्वास्थ्य विभाग की नींद खुली। जिले में हेल्थ कैंप लगवाने शुरू किए गए। 18 टीमें भी बनाई गईं, लेकिन स्थिति अब भी बेकाबू हैं।
अलापुर। चौबीस घंटे में कस्बे में तीन लोगों की बुखार से मौत हो गई। वार्ड नंबर 11 निवासी ग्राम विकास अधिकारी मनोज दुबे की पत्नी गुड्डो (40) को कई दिन से बुखार आ रहा था। परिवार वालों ने गुड्डो को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। यहां डॉक्टर ने उनको डेंगू की पुष्टि की। गुरुवार को दिल्ली ले जाते वक्त गुड्डो की मौत हो गई। वार्ड एक निवासी चिरौंजी यादव (40) को भी कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से ही उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार को चिरौंजी यादव ने दम तोड़ दिया। इसी वार्ड की रामवती (75) की भी बुखार से मौत हो गई। इधर, क्षेत्र के गांव बिलहरी निवासी पूर्व प्रधान आसिफ अली के भाई वासिफ अली उर्फ जग्गना की भी गुरुवार को बुखार से मौत हो गई।
विज्ञापन
उसहैत। कस्बे के वार्ड नंबर 11 निवासी सचिन राठौर (21) पुत्र रामलाल राठौर को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय डॉक्टर से इलाज में फायदा न होने पर परिवार वालों ने सचिन को बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने उसे डेंगू की पुष्टि की। बुधवार रात इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
----
सैकड़ों मौत के बाद भी प्रशासन नहीं दे रहा ध्यान
अलापुर। भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद, दातागंज के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने गुरुवार को अलापुर के बुखार प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया। गुप्ता ने बताया कि इस क्षेत्र में डेंगू और चिकनगुनिया का ज्यादा प्रकोप है। क्षेत्र के लोगों की मानें तो अब तक सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए हैं, लेकिन सेहत महकमा इस क्षेत्र की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। अभी तमाम लोग बरेली में उपचार करा रहे हैं। चेयरमैन ने कहा कि वह इस मामले में जिलाधिकारी से मिलकर उन्हें वस्तु स्थिति से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को महामारी पर काबू के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है। उनके साथ सीबी गुप्ता, हरिओम पाराशरी, पल्लव गुप्ता आदि भी रहे।
----
ककराला समेत कई गांवों में बुखार का प्रकोप
ककराला। कस्बा ककराला समेत आस-पास के कई गांवों में बुखार का भयंकर प्रकोप बना हुआ है। इलाके में बुखार से लगातार मौतें हो रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ध्यान नहीं दे रहा। गांव बेहटा डंबरनगर, अलाईनगला, फरीदपुर, उरौलिया, शादीपुर, बादुल्लागंज, बिलहरी, कटिया, गौरामई में तमाम लोग बुखार की गिरफ्त में हैं।