फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Festive season will start from tomorrow with Sharadiya Navratri

शारदीय नवरात्र के साथ कल से शुरू हो जाएगा त्योहारी सीजन, बाजरों में रौनक बढ़ी

Sun, 25 Sep 2022 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 01:00 AM IST
सार

शारदीय नवरात्र सोमवार 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं।श्रद्धालु नवरात्र के लिए खरीदारी कर रहे हैं।इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजन सामग्री व अन्य सामान के दाम में मामूली वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
Festive season will start from tomorrow with Sharadiya Navratri
नवरात्र के चलते दुकान पर सजी चुनरियां और पूजा सामग्री। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। शारदीय नवरात्र सोमवार 26 सितंबर से शुरू हो रहे हैं। मंदिरों से लेकर घरों तक देवीशक्ति के आराधना के पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को पितृपक्ष के समापन के साथ ही सोमवार को त्योहारी सीजन शुरू हो जाएगा। बाजार सज गए हैं। श्रद्धालु नवरात्र के लिए खरीदारी कर रहे हैं। मंदिरों को भी सजाया जा रहा है।
विज्ञापन

नवरात्र को लेकर बाजारों में नारियल, चुनरी, कलश के अलावा व्रत में प्रयोग होने वाली सामग्री की बिक्री हो रही है। पुराना बाजार में किराना दुकानदार राजन साहू ने बताया कि रविवार को पितृपक्ष समापन के बाद ज्यादा खरीदारी होगी। इस बार पिछले वर्ष की अपेक्षा पूजन सामग्री व अन्य सामान के दाम में मामूली वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

माता रानी की चुनरी 10 से लेकर 200 रुपये तक की है। किराना व्यापारी ईशू रस्तोगी ने बताया कि कूटू का आटा इस बार 110 रुपये किलो है। गोला 35 से 40 रुपये, पूजा के लिए देसी घी का छोटा डिब्बा 50 रुपये, बताशे 60 से 65 रुपये किलो बिक रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले करीब कीमतों में 15 से 20 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवन सामग्री 100, आम की लकड़ी 40 रुपये किलो
राजन साहू ने बताया कि हवन सामग्री इस बार 50 से 100 रुपये किलो तक है। हवन में इस्तेमाल की जाने वाली आम की लकड़ी 40 रुपये किलो तक है। माता की शृंगार की किट 20 रुपये से 150 रुपये तक में बिक रही है। पिछले वर्ष के मुकाबले इन सामग्री की कीमतें भी बढ़ी हैं। लोग जरूरत के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।
फूलों की माला 20 रुपये, फल भी महंगे हो रहे
फल विक्रेता सोहन लाल का कहना है कि नवरात्र आने से पहले फलों पर महंगाई का असर दिखने लगा है। दरअसल, देवी शक्ति की उपासना नौ दिन तक उपवास करके की जाती है। उपवास करने वाले इस दौरान अन्न का सेवन नहीं करते। ऐसे में फलों की बिक्री बढ़ जाती है। फूलों की माला भी महंगी हो गई है। एक छोटी माला 20 रुपये तक में मिल रही है।

इस बार हाथी पर सवार होकर आएंगी मातारानी
ज्योतिर्विद पंडित गिरीश शर्मा ने बताया कि नवरात्र सोमवार 26 सितंबर से प्रारंभ हो रहे हैं। चार अक्तूबर मंगलवार को देवी शक्ति की आराधना के इस वर्ष का समापन होगा। घट स्थापन और पूजा प्रारंभ करने का समय सुबह 6:11 से 7:51 अभिजीत मुहूर्त और दोपहर 11:48 से 12:25 बजे तक है। माता का आगमन हाथी पर होगा। माता का हाथी से आगमन शुभता और मंगलता का प्रतीक है। इस बार माता की विदाई मंगलवार को न करें। शुक्ल प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर की रात 3:23 बजे शुरू होगी और 27 सितंबर की तड़के 3:08 बजे तक रहेगी। इसलिए नवरात्र का आरंभ और कलश स्थापना 26 सितंबर को ही होगी।

नवरात्र के लिए एक दुकानपर बिक्री के रखे ड्राइ फूड। संवाद

नवरात्र के लिए एक दुकानपर बिक्री के रखे ड्राइ फूड। संवाद- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed