फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   ,female soldier attempted self-immolation,up police

महिला सिपाही ने एसएसपी ऑफिस में की आत्मदाह की कोशिश, मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Sat, 24 Sep 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 12:43 AM IST
सार

कहा था कि इंस्पेक्टर और एसएसआई जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं। जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप बेबुनियाद है।ऑडियो वायरल होने के बाद से तनाव में थी सिपाहीउझानी कोतवाली में जिस दिन मुंशी और महिला सिपाही के बीच हाथापाई के बाद नोकझोंक की ऑडियो वायरल हुई, तो उसमें इंस्पेक्टर से उसकी बहस भी सामने आई। इधर, एक वीडियो में मुंशी छुट्टी को लेकर बहस के दौरान अपनी मनमर्जी से काम करने की बात कहते हुए सुना गया।

विज्ञापन
,female soldier attempted self-immolation,up police
एसएसपी कार्यालय के गेट पर बैठे पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। उझानी कोतवाली में मुंशी गुलाब सिंह से हाथापाई के बाद महिला सिपाही ने शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर अपने ऊपर केरोसिन छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। इससे पहले कि वह माचिस जला पाती, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे बचा लिया। उसकी तहरीर पर आरोपी मुंशी के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

उझानी कोतवाली से लाइनहाजिर महिला सिपाही शुक्रवार को वदी में अपनी स्कूटी से एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने अपनी स्कूटी स्टैंड पर खड़ी की और डिकी से केरोसिन भरी बोतल निकालकर एसएसपी कक्ष के सामने ही अपने ऊपर उड़ेलना शुरू कर दिया। उसे देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने तुरंत उसके हाथ से बोतल छीनी और समझाते हुए उसे कार्यालय के अंदर ले गए। उसने अधिकारियों के सामने पेश होकर अपनी दास्तान सुनाई।
विज्ञापन

उसने बताया कि 19 सितंबर को उझानी कोतवाली के मुंशी गुलाब सिंह ने उसके साथ मारपीट और हाथापाई की थी। सब कुछ जानते हुए भी इंस्पेक्टर ने मुंशी का साथ दिया था। उस संबंध में वह मुंशी, इंस्पेक्टर और एसएसआई पर कई आरोप लगाते हुए तहरीर दे चुकी थी। उसने इंस्पेक्टर और एसएसआई की भूमिका पर सवाल उठाया था। कहा था कि इंस्पेक्टर और एसएसआई जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी सिपाही मूलरूप से मुजफ्फरनगर का है और वर्तमान में उसका परिवार सीतापुर में रहता है। वहीं पीड़ित महिला सिपाही गाजियाबाद की बताई जा रही है। उधर, इंस्पेक्टर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला सिपाही की तहरीर पर एफआईआर दर्ज हुई है। जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप बेबुनियाद है।

ऑडियो वायरल होने के बाद से तनाव में थी सिपाही
उझानी कोतवाली में जिस दिन मुंशी और महिला सिपाही के बीच हाथापाई के बाद नोकझोंक की ऑडियो वायरल हुई, तो उसमें इंस्पेक्टर से उसकी बहस भी सामने आई। बताते हैं कि महिला सिपाही इंस्पेक्टर पर जातिवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाने लगी तो जवाब में इंस्पेक्टर को भी यह कहते हुए सुना गया कि ऐसा ही होगा। इधर, एक वीडियो में मुंशी छुट्टी को लेकर बहस के दौरान अपनी मनमर्जी से काम करने की बात कहते हुए सुना गया। ऐसी ही बातों का महिला सिपाही ने एफआईआर में भी जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed