{"_id":"5d4327558ebc3e6c9a25d3f1","slug":"feaver-badaun-news-bly370891653","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिसौली में बुखार से एक और किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिसौली में बुखार से एक और किशोरी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दातांगज, जगत और समरेर में फैले बुखार के बाद अब बिसौली में भी इसने पैर पसार लिए हैं। गुरुवार को बिसौली में तेज बुखार के चलते गांव दिसौलीगंज में एक और किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुखार से तीन दिन में तीसरी मौत के बाद नगर व क्षेत्र में दहशत फैल गई है। अस्पतालों में बुधवार को भी बुखार के मरीजों की भारी तादात देखी गई।
तहसील क्षेत्र के कई गांवों में इस समय बुखार का प्रकोप है। कई घरों में लोग बीमार पड़े हैं। गांव दिसौलीगंज निवासी देवेन्द्र शाक्य की 16 वर्षीय पुत्री सपना को दो दिन पूर्व तेज बुखार आया था। परिजन उसे पहले वजीरगंज ले गए, जहां हालत में सुधार न होने पर बिसौली ले आए। इलाज के दौरान गुरुवार को किशोरी ने दम तोड़ दिया। बुखार से मौत के बाद गांव में लोगों में दहशत फैल गई। बता दें कि बुखार से बीते दो दिनों में बिसौली निवासी राधेश्याम की युवा पुत्री कामिनी व गांव लधेड़ा निवासी मुन्ना लाल के पुत्र संजीव मौर्य की मौत हो गई थी। तीन दिन में तीन मौतों के बावजूद सेहत महकमे की कुंभकर्णी नींद नहीं टूटी है।