फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   fci godown raid bu dm

दातागंज एफसीआई गोदाम  पर डीएम का छापा, हड़कंप

Fri, 30 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Fri, 30 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
कोटेदारों की मनमानी रोकने, कार्ड धारकों को तय राशन दिलाने और गोदाम से पूरी मात्रा में खाद्यान्न का उठान कराने के लिए डीएम पवन कुमार ने गुरुवार को दातागंज एफसीआई के गोदाम पर छापा मारा। गोदाम प्रभारी विजय कुमार कांटा-बाट जांच का प्रमाण पत्र नहीं दिखा सके। इस पर डीएम ने जांच कराने का आदेश दिया। हालांकि स्टॉक सही पाया। डीएम के पहुंचने पर गोदाम पर हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

डीएम को बताया गया कि गोदाम पर 87 कोटेदार राशन का उठान करते हैं, जिसमें 29 कोटेदारों ने खाद्यान्न नहीं उठाया था। डीएम ने एसडीएम को कोटेदारों को खाद्यान्न का उठान अपने सामने करवाने के निर्देश दिए। कहा, यदि गोदाम प्रभारी एसडीएम की अनुपस्थिति में किसी कोटेदार को खाद्यान्न का उठान करवाते हैं तो तत्काल एफआईआर दर्ज कराई जाए। 
विज्ञापन

एसडीएम दातागंज हरिराम यादव, जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह से खाद्यान्न का स्टॉक चेक कराया तो स्टॉक सही पाया गया। डीएम कहा कि सभी एसडीएम गोदाम पर मौजूद रहकर खाद्यान्न का उठान करवाएं। ग्राम उरैनी के कोटेदार दिनेश से डीएम ने जानकारी ली और वहां पर मौजूद श्रमिकों को बदलने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बदायूं। जिला पूर्ति अधिकारी रामेंद्र प्रताप सिंह की ओर से कराई जांच के बाद कालाबाजारी करने पर ग्राम सैजनी की कोटेदार अनीता देवी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए। वहीं, ब्लॉक समरेर के ग्राम मुझियाना की कोटेदार जन्नती बेगम का कोटा निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed