फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Fatima Raza oath of city development

फातिमा रजा ने शहर के चौमुंखी विकास की शपथ

Mon, 13 Apr 2015 12:06 AM IST
badaun
badaun Updated Mon, 13 Apr 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष फातिमा रजा को भव्य समारोह में सूबे के नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां की मौजूदगी में एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव ने शपथ दिलाई। इस पल का गवाह बना गांधी ग्राउंड का मैदान। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि शहर को मॉडल सिटी बनाने का ख्वाब अब पूरा होगा। उन्होंने अवाम से चहुंमुखी विकास का वायदा भी किया।

विज्ञापन

रविवार रात करीब 09.51 बजे श्रीमती रजा ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले मुख्य अतिथि नगर विकास मंत्री आजम खां और विशिष्ट अतिथि सांसद धर्मेंद्र यादव का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर कई समाज के लेगो ने 101, 51 किलो की मालाएं पहनाईं और मुकुट-पगड़ी पहनाकर इस्तकबाल किया। सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा हमारे विरोधियों ने बदायूं में इतनी नफरत पैदा कर दी थी कि पहले हमारे मुसलमान भाई हमारे संपर्क में नहीं आते थे। आज वह दिन है कि मुसलमान भाई हमारे साथ खड़े हैं। क्योंकि हमने कभी सांप्रदायिक सौहार्द नहीं बिगड़ने दिया। उन्होंने कहा कि यह सर्वसमाज के लोगों का प्यार है जो इतनी बड़ी जीत हासिल हुई। इस अवसर पर बनवारी सिंह यादव, आबिद रजा खां आदि ने भी संबोधित किया। समारोह में सपा जिलाध्यक्ष एमएलसी बनवारी सिंह यादव, विधायक आशीष यादव, विधायक आशुतोष मौर्य, विधायक ओमकार सिंह, शैलेष पाठक, चेतना सिंह यादव, नरेश प्रताप सिंह, गुन्नौर विधायक प्रदीप यादव, स्वाले चौधरी, राजू यादव, सर्वेश यादव, बलवीर यादव, अशोक खुराना, सुबोध गोयल, ज्वाला प्रसाद कश्यप, कुक्कू वाल्मीकी डीएम शंभूनाथ, डीएम रामपुर सीपी त्रिपाठी, सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा, एसएसपी सौमित्र यादव आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed