फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Father used to molest minor daughter everyday, police sent to jail

नाबालिग बेटी से रोज छेड़छाड़ करता था पिता, पुलिस ने जेल भेजा

Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Father used to molest minor daughter everyday, police sent to jail
उसहैत (बदायूं)। उसहैत इलाके में रिश्ते को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। एक पिता अपनी 13 साल की बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसकी बड़ी बेटी ने भी आरोपी पर चरित्रहीनता का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। घर पर उसकी 13 साल की बहन, पांच और 11 साल के भाई पिता के साथ रहते हैं। उसकी मां की करीब डेढ़ साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी एक बड़ी बहन है, जिसकी शादी हो चुकी है। एक अगस्त को उसकी बहन ने चाची के मोबाइल से कॉल करके उसे बताया कि पिता कई दिन से उसके साथ गलत हरकत कर रहे हैं। रात को वह अपने पास लिटाते हैं और गलत हरकत करते हैं। ये बात भाई को बर्दाश्त नहीं हुई। वह सोमवार रात दिल्ली से गांव पहुंचा। उसकी सूचना पर मंगलवार सुबह उसकी बड़ी बहन भी गांव आ गई।
विज्ञापन

उसके बाद वह दोपहर के समय 13 वर्षीय बहन को लेकर वह उसहैत थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी तो पुलिस भी ये सुनकर चौंक गई। तुरंत पुलिस ने गांव में दबिश दी और आरोपी को पकड़कर थाने ले आई। जब आरोपी से इसके बारे में पूछताछ की गई तो उसने गलत हरकतें करना कबूल कर लीं। पीड़ित की बड़ी बहन ने बताया कि उसका पिता ऐसा ही है। वह महिलाओं और लड़कियों पर गलत नजर रखता है। उसका एक 14 साल का दिव्यांग भाई है। पिता ने उसे मारपीट कर दिल्ली भगा दिया था। भाई ने आरोपी पिता चंद्रभान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। इस पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया था। लड़के ने जो तहरीर दी है। उसके आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी को भी गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। इसकी गंभीरता से विवेचना कराई जाएगी। आगे की कार्रवाई उसके आधार पर होगी।
- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed