{"_id":"682f7d5ec25fe4aff90fc66a","slug":"father-shot-him-when-he-did-not-return-500-rupees-badaun-news-c-123-1-sbly1018-139893-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 500 रुपये वापस नहीं किए तो पिता ने मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 500 रुपये वापस नहीं किए तो पिता ने मारी गोली
विज्ञापन
बिसौली सीएचसी पर घायल से जानकरी करती पुलिस। संवाद
बिसौली (बदायूं)। गांव सिरसांवा में पिता ने पांच सौ रुपये वापस न करने पर अपने ही बेटे को गोली मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल की जानकारी ली और पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिरसांवा निवासी चंद्रकेश सिंह के तीन बेटे संजय सिंह, लोकेश व रीतेश हैं। बड़े बेटे लोकेश की शादी हो गई है। संजय मुरादाबाद से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। संजय ने बताया है कि बृहस्पतिवार को वह ट्यूबवेल पर गया था। शाम करीब छह बजे उसके पिता वहां पहुंचे। उन्होंने पूछा कि नलकूप की सिंचाई के पांच सौ रुपये किसान ने दिए हैं। संजय ने कहा, हां वह मिले हैं और उसे मै ले लिया हूं। पिता ने 500 रुपये वापस मांगे। संजय ने पढ़ाई खर्च की आवश्यकता बताते हुए रुपये देने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए पिता ने बेटे पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके कंधे में लगी और एक छर्रा उसके सीने में घुस गया। इसी दौरान पिता ने उसको दूसरी गोली भी मारी, लेकिन वह नहीं चली। गोली की आवाज सुनकर आस पास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर आ गए। शोर सुनकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंचे तो चंद्रकेश भाग गया।
घायल संजय को बिसौली सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही सीओ बिसौली सुनील कुमार व एसएसआई शिवेंद्र भदौरिया पुलिस बल के साथ सीएचसी पर पहुंचे। उन्होंने घायल से जानकारी ली और उसको सही उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोट
- सीएचसी पहुंचकर घायल से जानकारी ली गई। घायल ने बताया कि पढ़ाई खर्च के लिए पिता से रुपये मांग रहा था, वह नहीं दे रहे थे। इसी बात को लेकर बेटा संजय खेत की सिंचाई से आए 500 रुपये ले थे। इसकी जानकारी होने पर गुस्से में पिता ने गोली मारी है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
सुनील कुमार, सीओ बिसौली