फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Big GTS Scam exposed in a name of Farmer in Budaun

Budaun News: किसान के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा, दिल्ली में चल रही फर्म, नोटिस आने पर उड़े होश

Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Fri, 03 Apr 2026 11:59 PM IST
सार

बदायूं में 12 बीघा जमीन वाले किसान के नाम पर दिल्ली में फर्जी फर्म चल रही है। किसान के नाम आयकर और जीएसटी के नोटिस भेजे गए तो उसके होश उड़ गए। पीड़ित किसान ने पूरे मामले की शिकायत डीएम से की। डीएम ने एडीएम एफआर व जीएसटी डिप्टी कमिश्नर को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी है। 

विज्ञापन
Big GTS Scam exposed in a name of Farmer in Budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बदायूं जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक किसान के नाम पर करोड़ों रुपये का फर्जीवाड़ा कर दिया गया। वजीरगंज के गांव खुर्रमपुर भमोरी मझरा जुल्हैपुरा निवासी किसान भोला सिंह को आयकर विभाग की ओर से 1 करोड़ 2 लाख 55 हजार 285 रुपये का नोटिस दिया गया है, जबकि जीएसटी विभाग ने भी 13 करोड़ 63 लाख 53 हजार 289 रुपये की देनदारी का नोटिस जारी किया है। इस घटनाक्रम से किसान और उसका परिवार सदमे में है। डीएम से शिकायत के बाद एडीएम एफआर व जीएसटी डिप्टी कमिश्नर को इस पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है।

विज्ञापन


29 मार्च को किसान भोला सिंह के पास आयकर विभाग का नोटिस पहुंचा, इसमें भारी-भरकम रकम जमा करने के निर्देश दिए गए थे। जानकारी करने पर विभागीय स्तर पर बताया गया कि उनके नाम से दिल्ली के नारायणा इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 स्थित लोहामंडी ओवरब्रिज के पास राम स्टोर नाम से एक फर्म संचालित हो रही है, इसपर आयकर बकाया है। यह सुनकर किसान हैरान रह गया। उसका कहना है कि वह कभी दिल्ली नहीं गया और न ही उसने किसी प्रकार का व्यापार शुरू किया है। वह मात्र 12 बीघा जमीन पर खेती कर अपने छह बेटों के साथ परिवार का भरण-पोषण करता है।
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए किसान जिलाधिकारी अवनीश राय के पास पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को जांच के निर्देश दिए हैं। जब किसान जीएसटी कार्यालय पहुंचा तो वहां उसे 13.63 करोड़ रुपये की देनदारी का एक और नोटिस थमा दिया गया, इससे उसकी परेशानी और बढ़ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के आधार और पैन नंबर का किया गया इस्तेमाल 
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फर्जी फर्म में किसान भोला सिंह का आधार और पैन नंबर इस्तेमाल किया गया है। इससे साफ है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर यह बड़ा फर्जीवाड़ा किया है। पीड़ित किसान ने बताया कि वह अपनी पूरी संपत्ति बेचकर भी इतनी बड़ी रकम नहीं चुका सकता। उसने वजीरगंज थाना और साइबर क्राइम थाना में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई, जिससे उसे दर-दर भटकना पड़ रहा है।

डीएम अवनीश राय ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव खुर्रमपुर भमोरी मझरा जुल्हैपुरा निवासी किसान भोला सिंह ने आकर शिकायत की थी कि उसके पैन व आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया है। इस मामले में उसको कर चोरी का नोटिस भी मिला है। पूरे मामले की जांच एडीएम एफआर व डिप्टी कमिश्नर जीएसटी को दी गई है। जांच रिपोर्ट के बाद जिसने भी फ्रॉड किया है, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। किसान की पूरी मदद की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed