फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers' Day reduced to a mere formality, officials from several departments absent

Budaun News: खानापूरी में सिमटा किसान दिवस, कई विभागों के अधिकारी नदारद

Thu, 22 Oct 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Farmers' Day reduced to a mere formality, officials from several departments absent
बदायूं। उप निदेशक कृषि कार्यालय के सभागार में मंगलवार को किसान दिवस का आयोजन महज खानापूरी साबित हुआ। प्रचार-प्रसार के अभाव में किसानों की संख्या बेहद कम रही। वहीं कई विभागों के सक्षम अधिकारी भी मौजूद नहीं दिखे। सक्षम अधिकारी के न रहने की वजह से किसानों की समस्याओं पर भी गंभीरता से विचार नहीं हुआ। न ही मौके पर कोई समस्या निस्तारित हुई।
विज्ञापन

अब तक किसान दिवस डीएम और सीडीओ की अध्यक्षता में होते रहे हैं। बुधवार को किसान दिवस उप कृषि निदेशक मनोज कुमार की अध्यक्षता में हुआ। उन्होंने समस्त कृषकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए फार्मर रजिस्ट्री कार्यक्रम की जानकारी दी। अपील की कि सभी किसान अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य करा लें। उन्होंने बताया कि रबी सीजन के लिए सरसों, मटर, मसूर, चना और गेहूं का बीज लेने के लिए किसान नजदीकी जनसेवा केंद्र या agridarshan.up.gov.in पर बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

चयन होने के बाद ही राजकीय कृषि बीज भंडार से बीज मिल सकेगा। इसके बाद जिला उद्यान अधिकारी आरएन वर्मा ने किसानों को आलू बीज की प्रजातियों और अनुदान योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। किसान दिवस में मौजूद कुछ किसानों ने अपनी समस्याएं रखीं। ग्राम करौलिया निवासी नरवेश सिंह ने रेहड़िया और सैदपुर समिति पर डीएपी की उपलब्धता को लेकर सवाल उठाया, जिस पर एआर कोऑपरेटिव विवेक कौशल ने जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने आलू पर अनुदान की जानकारी मांगी। धीराबारी मजरा कमां के हाकिम सिंह ने केसीसी की लिमिट बढ़वाने की मांग रखी, जिस पर अग्रणी जिला बैंक पीएनबी के प्रतिनिधि ने आश्वासन दिया। उसावां के रामबाबू यादव के सवाल पर खाद्य विपणन विभाग ने बताया कि जनपद में धान के 46 और बाजरा के 16 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

अंत में उप कृषि निदेशक ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण की बात कहकर किसान दिवस के समापन की घोषणा कर दी। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, अधिशासी अभियंता नागेंद्र सिंह सहित अन्य विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed