फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Farmers can become prosperous by joining cooperatives: Dilip Sanghani

सहकारिता से जुड़कर किसान बन सकते हैं समृद्ध : दिलीप संघाणी

Mon, 26 Jan 2026 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jan 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Farmers can become prosperous by joining cooperatives: Dilip Sanghani
दातागंज के विशाल किसान सम्मेलन में मंचासीन एनसीयूआई के अध्यक्ष दिलीप संघाणी एवं अन्य अति​थि। स्
दातागंज। किसान सम्मेलन में मुख्य अतिथि भारतीय राष्ट्रीय सहकारी संघ (एनसीयूआई), इफको और गुज़कोमासोल के अध्यक्ष दिलीप संघाणी ने कहा कि सहकारिता ही वह माध्यम है, जिससे किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने इफको द्वारा कृषि क्षेत्र में किए जा रहे आधुनिक नवाचारों की जानकारी दी।
विज्ञापन

उनकी पत्नी गुजरात महिला ऋण सहकारिता समिति की अध्यक्ष गीता संघाणी ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका पर जोर देते हुए उन्हें सहकारिता समूहों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्रीय विधायक राजीव सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में देश के दिग्गज सहकारी नेताओं ने शिरकत की। इस दौरान जरुरतमंद किसानों को कंबल भी दिए गए।
विज्ञापन

दिल्ली से आए कृषि विशेषज्ञों में योगेंद्र कुमार शाक्य, भावेश त्रिपाठी, मुकेश सिसौदिया ने खेती के प्रमुख बिंदुओं पर अपनी राय से अवगत कराया। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत, एसपी सिंह, आनंद श्रीवास्तव ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर पूर्व सांसद, इफ्को के उपाध्यक्ष बलवीर सिंह, विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार, एमएलसी महाराज सिंह, ब्लॉक प्रमुख अतेन्द्र विक्रम सिंह, राघवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed